
कुछ खबरें ऐसी होती हैं, जिन पर भरोसा करना नामुमकिन सरीखा होता है. ज्यादातर ऐसी खबरें रिश्तों को शर्मसार करने वाली होती हैं, जिनके बारे में जानकर सबका सिर शर्म से झुक जाता है. इस खौफनाक मामला ने लोगो को होश उड़ा दिए. आज जिस मामले की बात हम आपको बताते जा रहे इस मामले ने रोगों के रौंगटे खड़े कर दिए. ये दिल दहला देने वाला मामला यूपी के बरेली से सामने आया है.
जानिए क्या है मामला

योगी सरकार में खाकी भी सुरक्षित नहीं रह गयी है. ऐसा ही ताजा मामला यूपी के बरेली से सामने आया है जहां एक महिला हेड कांस्टेबल की गला रेतकर हत्या कर दी गई. महिला दरोगा की ये दिल दहला देने वाली हत्या कही और नहीं पुलिस लाइन में बने सरकारी आवास में हुई. हेड कांस्टेबल की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक, बताते चले यूपी के मुरादाबाद के अमरोहा जिले में जोया थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी हेड कांस्टेबल रीना क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई में तैनात थीं. करीब ढाई साल पहले वह बिजनौर से तबादला होकर बरेली में आई थीं. इस हत्या की खबर से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. दरअसल जिस जगह हत्या हुई है वो सबसे सुरक्षित जगह मानी जाती है और वहां पर सभी पुलिसकर्मी ही रहते हैं. ऐसे में ऐसे में कई सवाल उठाए जा रहे है की आखिर कौन है जो पुलिस लाइन में घुसकर पुलिस को ही खुली चुनौती दे गया और इस हत्याकांड को अंजाम दिया. मृतका के कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था. मौके पर एसएसपी मुनिराज, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, एसपी क्राइम, फोरेंसिक टीम समेत कई थानों की पुलिस पहुंची और घर की तलाशी ली है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार की देर रात करीबन 12 यूपी बरेली जिले के पुलिस लाइन के ट्रांजिट हॉस्टल में रीना कुमारी लाश मिली है। हत्यारों ने काफी बेरहमी से उनका क़त्ल किया। पुलिस के मुताबिक उनके गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था तो सिर पर वजनदार चीज से चोटों के कई निशान थे। चेहरे और आसपास फर्श पर बिखरे खून की पपड़ी जमी हुई थी.
महिला दरोगा रीना कुमारी की हत्या की खबर मिलते ही एसएसपी मुनिराज, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, एसपी क्राइम व फॉरेंसिक विभाग की टीम समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घर की तलाशी ली गई. इस घटना पर एसएसपी मुनिराज ने मीडिया को बताया की लाश को देखकर लगता है की हेड कांस्टेबल का पहले गला रेता गया और फिर सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई है. एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी अभिनंदन सिंह और एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया है. पुलिस ने बताया कि रीना कुमारी अपने 15 साल के बेटे के साथ अकेले रहती थी. उनका पति से शादी के दो साल बाद ही तलाक हो गया था.
पुलिस ने बताया की मृतका का बेटा कही बाहर पढ़ता है. पिछले तीन दिनों से वह घर में अकेली थी. एसएसपी ने बताया की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उन्हें सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचे. रीना कुमारी एसपी रीजनल ऑफिस इंटेलिजेंस में तैनात थी और कुछ दिनों से मेडिकल छुट्टी पर थी. पुलिस का कहना है कि घटना के देखते हुए ऐसा लगता है कि घटना लूट के लिए नहीं की गई है. पुलिस को शक है कि हत्याकांड में कोई करीबी ही शामिल हो सकता है. पुलिस जल्द से जल्द इस केस का खुलासा करने की बात कह रही है

















