मनुराज कौशिक को बनाया गया विहिप का वैशाली महानगर मंत्री

भास्कर समाचार सेवा

गाजियाबाद। विश्व हिन्दू परिषद की मेरठ प्रान्त की दो दिवसीय बैठक में मनुराज कौशिक के हिन्दू समाज के प्रति उत्कृष्ठ कार्यों को देखते हुए वैशाली महानगर का मंत्री पद सौंपा गया। इस मौके पर नव मनोनीत वैशाली महानगर मंत्री मनुराज कौशिक ने आश्वासन दिया कि वह संगठन को मजबूती देंगे और हिन्दू हित में अपना सम्पूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हम एकजुट होकर जनपद गाजियाबाद को लव जिहाद जैसे स्कैंडल को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे और साथ ही साथ सेवा एवं सत्संग के माध्यम से हिन्दू समाज को एकत्रित करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। हाल ही में विश्व हिन्दू परिषद का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘हित-चिंतक अभियान’ सफल रहा, जिसमें विहिप ने घर-घर जाकर हिन्दुओं को हिदुत्व के प्रति अपनी योजनाओं से अवगत कराया। अंत में मुनराज कौशिक ने मंच से विहिप के समस्त कार्यकताओं एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...