एसडीएम के आदेश पर लोक निर्माण विभाग की जमीन की पैमाइश शुरू


भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद ।लोक निर्माण विभाग की बेशकीमती जमीन की वर्तमान परिपेक्ष में पैमाइश करने के लिए उप जिलाधिकारी के आदेश पर हुई गठित टीम ने पैमाइश कार्य शुरू किया। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड..2 नजीबाबाद की हरिद्वार मार्ग पर ग्राम गिरदावा साहनपुर में लगभग 14 बीघा जमीन खसरा नंबर 1511, 1513 तथा 1515 में दर्ज है तथा उक्त जमीन की पैमाइश ना होने के कारण बाउंड्री वाल नहीं हो पा रही है इस कारण उक्त जमीन पर अवैध रूप से कब्जा होने की आशंका बनी हुई है तथा पीडब्ल्यूडी 3 बार तहसील प्रशासन को जमीन की पैमाइश के लिए लिख चुका है परंतु फिर भी पैमाईश नहीं की जा रही है। इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने क्षेत्रीय विधायक हाजी तस्लीम अहमद को भी अवगत कराया तथा उन्हें आवश्यक दस्तावेज दिए। उधर सोमवार को आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा तथा विक्रम सिंह खोबे तथा दिनेश कुमार आदि ने भी उप जिलाधिकारी विजय वर्धन तोमर से मुलाकात कर उन्हे उक्त जमीन से सम्बंधित दस्तावेज आवश्यक दस्तावेज दिए तथा उक्त सरकारी जमीन की वर्तमान परिपेक्ष में पैमाइश की मांग की जिस पर उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार सार्थक चावला के नेतृत्व में एक टीम गठित की। उक्त टीम आज मौके पर पहुंची तथा पैमाइश कार्य शुरू किया टीम में कानूनगो रामकरण सिंह, लेखपाल दिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार,सचिन शर्मा ,कमल शर्मा, के अलावा लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता विक्रम सिंह पवार भी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...