पुलिस लाइन में एसएसपी ने साइबर सुरक्षा को लेकर किया आमजनों को जागरूक

भास्कर समाचार सेवा फ़िरोज़ाबाद-एसएसपी के निर्देशन में साइबर सेल व एन्टी रोमियों टीमों द्वारा आमजनों को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस बारे में एसएसपी ने पुलिस लाइन में विस्तृत जानकारी दी।

उनके द्वारा बताया गया साइबर अपराधी भिन्न- भिन्न प्रकार के फ्रॉड कर आमजनों को बनाते हैं अपना शिकार। किसी भी अन्जान नम्बर से आ रही वीडियो कॉल को न उठायें या वीडियो कॉल उठाते समय बरतें विशेष सावधानी। किसी के साथ अपना ओटीपी शेयर न करें, साथ ही अपना पासवर्ड बदलते रहें । पेटीएम, फोन पे, एयरटेल, पेमेंट बैंक आदि की केवाईसी के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति जो अपने आप को उक्त कंपनी का कर्मचारी बताकर आप को कॉल करके ओटीपी, पिन, पासवर्ड की मांग करता है तो अपना ओटीपी, पिन, पासवर्ड कभी भी किसी को न बताऐं।

खबरें और भी हैं...