थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा नकबजनी करने वाले 04 अभियुक्तों को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार

भास्कर समाचार सेवा फ़िरोज़ाबाद-एसएसपी आशीष तिवारी द्वारा चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं को रोकने एवं चोरों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर फिरोजाबाद के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर फिरोजाबाद के सफल पर्यवेक्षण में थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा लूट, चोरी, नकबजनी की घटनाओं का अनावरण करते हुये चार नकबजनों सुनील कुमार, अनिल, अनिल राठौर, सुनील को बिजली पावर हाउस की ओर जाने वाली रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गये माल की बरामदगी की गयी । बरामदशुदा माल व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध धारा 411 भादवि की बढोतरी करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की गई।

खबरें और भी हैं...