जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ने बॉटे गरीबों को कम्बल साथ ही किया ग्राम पंचायत के आधा दर्जन कार्यों का शिलान्यास

भास्कर समाचार सेवा

सिरसागंज। बढती ठंड को देखते हुए तहसील प्रशासन द्वारा ग्राम सोथरा में कम्बल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहॅुचे फिरोजाबाद जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने कहा कि ठंड बढने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा ठंड की मार गरीब तबके के लोगों पर पडती है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमदों, विपन्नों , निराश्रितों को ठंड से राहत दिलाना है। इस समारोह में 90 से अधिक जरूरतमंदों को कम्बल प्रदान किये गये।
इस कार्यक्रम के बाद जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ने 30 लाख की लागत से ग्राम निधि से शुरू होने वाले कार्यों का शिलान्यास भी किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान गीता सचिन प्रताप सिंह, लेखपाल मनोज कुमार, अरूण चंदेल ,, ठा0 नितिन सिंह, मिथुन प्रताप सिंह, शंशाक चंदेल, विपुल चंदेल,गोंविद भदौरिया, नितिन प्रताप सिंह, कुशल सिंह सिकरवार, चंदन शर्मा, आदि सहित सैकडों ग्रामवासी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...