सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ छात्रों के दो गुटों ने दो छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

भास्कर समाचार सेवा
साहिबाबाद
थाना साहिबाबाद क्षेत्र के लाजपत नगर में छात्रों के एक गुट ने दूसरे गुट के 2 छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें छात्रों के दो गुट आपस में मारपीट कर रहे हैं। इस मामले में थाना साहिबाबाद में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। किस मामले में मारपीट हो रही है और कौन-कौन छात्र इसमें शामिल है इसकी जांच की जानी है।
जानकारी के अनुसार 20 -25 के ग्रुप में कुछ युवक दो युवकों को सरेआम दौड़ा-दौड़ा कर बेल्ट और डंडे से मारपीट कर रहे हैं। इस कारण चारों तरफ हंगामा तथा कोहराम मचा है। सोशल मीडिया पर यह मामला देखा जा सकता है कि वहां किस तरह खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है और पुलिस को कानो कान खबर नहीं हुई।

खबरें और भी हैं...