
लालगंज, प्रतापगढ़। संदिग्ध परिस्थितियांे मे सगी बहनो के लापता होने के मामले मे अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है। लालगंज कोतवाली के नेकनामपुर निवासी रोहित पटेल की पत्नी नीला कुमारी ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि उसकी बेटी पूजा पटेल व पुष्पा पटेल बीती छः फरवरी को किसी काम से घर से बाहर निकली थी।
इसके बाद दोनों का कोई सुराग नही लग सका। मामले मे पीडिता का आरोप है कि किसी अज्ञात आरोपी ने उसकी दोनो बेटियो का अपहरण कर लिया है। शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल कमलेश कुमार पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लापता दोनों बहनांे की तलाश की जा रही है, शीघ्र ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा।
















