
भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर। मेरठ हाईवे पर काईट कॉलेज के सामने स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से मोबाइल और पर्स लूटकर फरार हो गए कॉलोनी वासियों के पीछा करने पर दोनों बदमाश अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव असालत नगर निवासी रोहित पाल की पत्नी मनीषा राधे श्याम विहार फेस वन में एक मकान के अंदर काम करती है। वह अपने घर जा रही थी । जब वह फ्रेंड्स कॉलोनी में पहुंची पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए उसके हाथ से मोबाइल फोन और पर छीन कर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर कॉलोनी वासियों ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया |बदमाशों ने अपने को घिरा देखकर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए ।पुलिस ने रोहित पाल की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।













