
भास्कर समाचार सेवा
इटावा। आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार के पर्यवेक्षण में थाना जसवंतनगर पुलिस ने फर्जी आईआरएस अधिकारी बनकर धमकाने वाले मुख्य आरोपी सहित चार साथियों को गिरफ्तार किया।
वादिया शीला पत्नी भगवान सिंह निवासी ग्राम जगसौरा थाना जसवंतनगर द्वारा जगसौरा निवासी मनीष कुमार व उसके अन्य साथियों के विरुद्ध असलहों से लैस होकर घर में घुसकर गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में तहरीर दी गई। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा बलरई नहर पुल पर संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चैकिंग के दौरान घटना से संबंधित क्रेटा कार सवार पांच व्यक्तियों मनीष कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासी जगसौरा जसवंतनगर, लव कुश पुत्र राम प्रकाश निवासी रुकनपुरा जसवंतनगर, अंकित कुमार यादव पुत्र रामदीन निवासी रेल मंडी जसवंतनगर, राजवीर पुत्र महेंद्र कुमार निवासी केसरी थाना नसीरपुर फिरोजाबाद, प्रवीन कुमार पुत्र हरवीर सिंह निवासी नगला लच्छी जसवंतनगर को पकड़ लिया जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक रायफल, एक रिवाल्वर फैक्ट्रीमेड, 36 जिंदा कारतूस, 6 खोखा कारतूस, एक फर्जी शस्त्र लाइसेन्स व एक क्रेटा कार बरामद की। हिरासत में लिये गये व्यक्तियों से असलहों के लाइसेंस मांगने पर मनीष द्वारा रिवाल्वर का लाइसेंस उपलब्ध कराया गया एवं शेष असलसों का लाइसेंस दिखाने में असमर्थ रहे। उक्त लाइसेंस संदिग्ध प्रतीत होने पर लाइसेंस की जानकारी की गयी तो लाइसेंस फर्जी पाया गया जिसके संबंध में पूछताछ करने पर मनीष द्वारा बताया गया कि मैंने फर्जी आईआरएस अधिकारी बनकर यह लाइसेंस जनपद गौतमबुद्ध नगर से बनवाया था। इस सफलता में प्रभारी थाना जसवंतनगर मुकेश कुमार सोलंकी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक करनवीर सिंह, उपनिरीक्षक भगवान सिंह, हे.का. शिशुपाल सिंह,का. रामरतन, का. दानिश मोहम्मद, हे.का.चा. मुस्तकीम बाबू का सराहनीय योगदान रहा। उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टींम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 20,000 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।













