सरकारी कार्यों में उपयोग होने वाली जेसीबी मशीन से हो रहा निजी कार्य


भास्कर समाचार सेवा इटावा। जहां उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नियमों का सख्ती से पालन करने का दावा किया जा रहा तो वही नगर पंचायत बकेवर प्रशासन की मिलीभगत से नगर पंचायत के सरकारी कार्यों में उपयोग होने वाली जेसीबी मशीन से नगर पंचायत के कर्मचारियों की मिलीभगत से निजी कार्य में एक प्लाट की नींव खोदते हुए नजर आयी। उक्त खबर वायरल होते ही नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा कार्य कर रही नगर पंचायत की जेसीबी मशीन हटा दी गयी।
नाम न छापने की शर्त पर स्थानीय ने बताया कि सोमवार को भरथना रोड स्थित कांशी राम कॉलोनी के नजदीक एक निजी प्लाट में नींव खुदवाने हेतु नगर पंचायत बकेवर की सरकारी कार्यों में उपयोग होने वाली जेसीबी मशीन लगवा कर रुपए भी लिए गए अब सवाल यह उठता है कि आखिर किसके इशारे पर सरकारी कार्यों में उपयोग होने वाली जेसीबी मशीन से निजी कार्य कराया गया। स्थानीय संवाददाता द्वारा खबर सोशल मीडिया पर चलाने के पश्चात संचालित जेसीबी मशीन से कार्य को रुकवा कर पुनः नगर पंचायत बकेवर में खड़ी कर दी गयी। जब नगर पंचायत प्रशासक अजब सिंह पाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नगर पंचायत में जेसीबी मशीन से निजी कार्य कराने में नगर पंचायत में प्रस्ताव पास होता है जिसके 1000 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से रसीद काटी जाती हैं। इस संबंध में उप जिलाधिकारी भरथना कुमार सत्यम गीत से मोबाइल फोन से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि किसी भी नगर पंचायत की जेसीबी मशीन से सरकारी कार्य कराना गलत है अगर जेसीबी मशीन से निजी कार्य कराने का मामला संचालित है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...