

भास्कर समाचार सेवा
टूंडला। तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों का किसान आयोग के गठन की मांग को लेकर सरकारी कार्यालयों में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन जारी है। भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों ने शनिवार को तहसील में तालाबंदी की थी और उसके बाद अभी भी पदाधिकारी ताला डालकर तहसील में बैठे हुए हैं। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन भी तहसील परिसर में तैनात हैं। वहीं सरकारी कामकाज पूरा ठप पड़ा हुआ है।शनिवार से लेकर अब तक रजिस्ट्री बैनामा कार्यालय से लाखों रुपये की राजस्व हानि हो रही है।हजारों वादकारी बिना कार्य कराए बैरंग लौटे रहे हैं। तहशील प्रशासन का रटारटाया बयान,भानु गुट से सुलह की बात चल रही है।
वहीं किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।













