
भास्कर समाचार सेवा फिरोजाबाद।में नाला सफाई के दौरान एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
दरअसल पूरा मामला थाना उत्तर क्षेत्र के रहना नाले की पुलिया के पास का है। जहां पर नगर निगम की टीम द्वारा नाले की सफाई कराई जा रही थी। बताया जाता है कि नाले की सफाई के दौरान जैसे ही जेसीबी ने कूड़ा निकालने का प्रयास किया तो जेसीबी के पंजे में एक अज्ञात शव नजर आने लगा नाले में अज्ञात शव मिलने की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।













