तमंचा, कारतूस लेकर घूम रहा युवक दवोचा

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक

भास्कर समाचार सेवा
मैनपुरी
। थाना घिरोर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। लिखा पढ़ी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।

एसपी विनोद कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान में घिरोर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए युवक ने पुलिस को अपना नाम भूरा उर्फ कमलेश पुत्र रनवीर सिंह निवासी शाहजहांपुर बताया है। लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...