मिट्टी का खनन कर रही मिनी जेसीबी व ट्रैक्टर को पकड़ा

भास्कर समाचार सेवा
इटावा
। लगातार मिट्टी के अवैध खनन की खबर प्रकाशित होने के बाद खनन विभाग अधिकारी ने खनन माफिया पर की बड़ी कार्यवाही मिट्टी का खनन कर रही मिनी जेसीबी व ट्रैक्टर को मौके पर पकड़ा कार्यवाही जारी।
लवेदी थाना क्षेत्र के गांव बरौली में क‌ई दिनों से चल रहे मिट्टी के अवैध खनन पर खनन विभाग अधिकारी ने कार्यवाही करते हुऐ एक ट्रैक्टर व मिनी जेसीबी को मौके पर पकड़ा गया
ट्रैक्टर चालक ने अधिकारियों को बताया कि मिट्टी का खनन अक्षय ठाकुर निवासी फतेहपुर के द्वारा करवाया जा रहा है। उक्त खनन माफिया के विरुद्ध खनन अधिनियम के तहत कार्यवाही जारी
जिलाधिकारी इटावा अवनिश कुमार राय के आदेशानुसार खनन अधिकारी प्रदीप कुमार राज के नेतृत्व में मिट्टी का अवैध खनन कर रहे खनन माफिया पर की गयी बड़ी कार्यवाही,
जबकि उक्त खनन माफिया अपने लुकेशन धारियों को नहर के पुल के समी खड़ा किये रहता था,,, लुकेशनधारियों की हुई टाय टाय फिश,
तेजतर्रार खनन अधिकारी इटावा प्रदीप कुमार राज ने बताया कि अगर कहीं भी अवैध मिट्टी का खनन हो रहा है तो कार्यवाही होगी खनन अधिकारी ने मिनी जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर को बकेवर थाना पुलिस के सुपुर्द किया कार्यवाही जारी है।

खबरें और भी हैं...