महिला से हजारों नगदी व मोबाइल लुट का एक बदमाश गिरफ्तार , दूसरा पुलिस की गिरफ्त से बाहर

भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर। पुलिस ने महिला से मोबाइल व पर्स लुट के बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो हजार रुपए की नगदी बरामद की है। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि रोहितपाल पुत्र हरलाल निवासी गांव असालतनगर की पत्नी मनीषा से अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल व पर्स लूट लिया था। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने सोनू पुत्र तेजवीर निवासी गांव मकरेडा को पाईपलाइन रोड स्थित गांव नवीपुर के पास से गिरफ्तार किया गया । उसके कब्जे से 2 हजार- रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मैंने व मेरे साथी रवि पुत्र स्व0 प्रताप निवासी गांव मकरेडा ने दिनांक 10 फरवरी की शाम समय करीब 7 बजे काइट कालेज के सामने गली में एक महिला से एक मोबाइल फोन व उसका पर्स छीना था जिसमें से हम लोगो को 3 हजार रुपये मिले थे तथा पर्स को हमने रास्ते में भागते हुए फेंक दिया था मेरे हिस्से में वह पर्स में मिले तीन हजार रुपये आये थे तथ मोबाइल फोन को रवि ने ले लिया था। उन्ही हिस्सो में आये एक हजार रुपये खर्च करने के बाद बचे यह 2 हजार रुपये है।

खबरें और भी हैं...