
भास्कर समाचार सेवा
टूंडला। सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा विधायक प्रेम पाल धनगर ने हेल्थ एटीएम मशीन का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता को हेल्थ चेकअप की सुविधा उपलब्ध कराए जाने को हेल्थ एटीएम मशीन सरकारी अस्पतालो में लगवाई जा रही है, इसी के अन्तर्गत सीएचसी पर हेल्थ एटीएम मशीन लगाई गई है। जिससे नगर की जनता को हेल्थ चेकअप की सुविधा मिलेगी। वही सीएमओ फिरोजाबाद डॉ.नरेंद्र कुमार ने मशीन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस मशीन से बेसिक जांच हेल्थ स्कोर ऊंचाई, वजन, बीएमआई, बीमएआर हाईड्रेशन बॉडी मास मसल्स क्वालिटी स्कोर, शरीर में वसा का अनुपात, बोन मास, मेटाबॉलिक एज, मसल मास, डायस्टोलिक बीपी, सिस्टोलिक बीपी, पल्स रेट, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा व तापमान,रैपिड डायग्नोस्टक चेकअप- ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल, कोलेस्ट्रॉल, लिपोप्रोटीन, ट्राइग्लिसराइड, टाइफाइड, गर्भावस्था जांच, डेंगू, मलेरिया, यूरिन पैरामीटर, शुगर आदि जांचे होंगी साथ ही एसजीपीजीआई से टेली परामर्श, डिजिटल स्टैथेस्कोप, डर्मास्कोप त्वचा की जांच, आटोस्कोप कान की जांच आदि की भी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ.अशोक कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ.कीर्ति गुप्ता, डॉक्टर पूनम कौशिक विपिन कुमार अर्जुन सिंह बृजेश कुमार शिवकुमार दीपक भारद्वाज सहित समस्त स्वास्थ्य स्टाफ मौजूद रहा।













