जिलाधिकारी ने किसानों व कोल्ड स्टोर स्वामियो के साथ बैठक कर समस्याओ का कराया निराकरण, आपसी सहमति से 135 रू0 प्रति पैकेट रेट किए तय

भास्कर समाचार सेवा

फिरोजाबाद जनपद में आलू की अधिक पैदावार होने व समय से भण्डारण सुनिश्चित कराने एवं किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने के उददेश्य से जिलाधिकारी रवि रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को कलैैक्ट्रेट सभागार में निजी शीतगृहांे स्वामियों के साथ बैठक आहूत की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आलू उत्पादक किसानों की एक-एक कर सभी समस्याओं को सुना और मौके पर ही उपस्थित शीतगृहों स्वामियों के साथ आपसी सहमति से निस्तारित किया। शीतगृह स्वामियों व किसानों के बीच आपसी सहमति से कोल्ड में आलू भण्डारण रेट प्रति पैकेट 135 रू0 सभी खर्चे सहित तय किया गया। आलू उत्पादक किसानों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सभी कोल्ड स्टोर स्वामियों को निर्देश दिए कि वह किसानों को बिना दो नोटिस दिए कोल्ड स्वामी किसानों का आलू सार्वजनिक नीलामी नही कर सकते है। उन्होने कहा कि सम्बन्धित किसानो को लिखित दो नोटिस देने के उपरांत ही नीलामी कर अपने किराए की प्रतिपूर्ति कर शेष बची धनराशि किसानों को उपलब्ध कराएगें। उन्होने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि आलू भण्डारण के दौरान व बाद में कोल्ड स्टोरेज का रैण्डम चैक कराते रहें। कोल्ड स्टोर में ओवर लोडिंग नही होने पाए। उन्होने स्पष्ट रूप से कहा कि आलू उत्पादन जनपद की प्रमुख फसल है, जिसमें जनपद के विकास की सम्भावनाऐं निहीत है, इसमें किसानोें का किसी प्रकार का शोषण नही होेने दिया जाएगा, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है।
बैठक के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से जिलाधिकारी द्वारा बनवाए गए एक विशेष एप्प का डेमो दिखाया गया जिससे किसान और शीतगृह स्वामी एक साथ जुडे़ रहेंगे और अपनी-अपनी समस्याओं व सूचना का आदान प्रदान आसानी से कर सकेंगे। इसमें दोनो पक्षों की सुविधाओं के लिए व लाभों का विशेष ध्यान रखा गया है। इस एप्प के माध्यम से आलू उत्पादक किसानों को यह जानकारी रहेगी कि उनके खेत के नजदीक कौन सा कोल्ड स्टोर है और उनके आलू भण्डारण की क्षमताऐं कितनी है और आलू भण्डारण की क्या स्थिति है। एप्प को सभी किसानों के मोबाइल में डाउनलोड करने के लिए क्यूआर कोड व लिंक का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश जिला उद्यान अधिकारी को दिए। उन्होने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए एवं रोड़ पर आलू की ओवर लोडिंग गाडियों की कतारों से बचने के लिए कोल्ड में एडवान्स बुकिंग की व्यवस्था की गयी है, जिसके लिए किसान को 10 रू0 प्रति पैकेट अधिकतम 1500 रू0 की धनराशि जमा कर एडवान्स बुकिंग की रसीद प्राप्त कर सकते है। बैठक के दौरान दीक्षा जैन, जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह, उपनिदेश कृषि सहित सभी शीतगृह स्वामी व आलू उत्पादक किसान उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं...