वीडियो ने गौशाला का निरीक्षण कर पशुओं की उचित देखभाल के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए


भास्कर समाचार सेवा
अफजलगढ़। गांव शेरगढ़ में स्थित गोशाला का बीडीओ रवि प्रकाश सिंह ने निरीक्षण कर पशुओं की उचित देखभाल के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बुधवार को बीडीओ अफजलगढ़ रविप्रकाश सिंह ने गोशाला शेरगढ़ का निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए गोशाला मे पशुओ के रखरखाव,चारे ,पानी आदि का विशेष ध्यान रखने को कहा साथ ही गोशाला से सम्बंधित सभी अधूरे कार्यो को जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिये ।पशुओ से सम्बंधित समस्या को खण्ड विकास कार्यालय पर अवगत कराने की बात कही । इसके अलावा उन्होंने आवारा पशुओ को गोशाला पहुंचाने को कहा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पुष्पा देवी‌ के अलावा अनिता देवी, पंचायत सचिव नौबहार सिंह तथा शीतल चौहान आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...