डीसीपी कप्तान के आदेश पर चौकी इंचार्ज, एक सब इंस्पेक्टर और दो सिपाही लाइन हाजिर 

लापरवाही पर किए गए चारों पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

भास्कर समाचार सेवा गाजियाबाद। देहात पुलिस कप्तान रवि कुमार द्वारा पुलिसकर्मियों के खिलाफ लापरवाही बर्दाश्त न होने को लेकर चलाए जा रहे चाबुक में एक चौकी इंचार्ज, एक सब इंस्पेक्टर और दो पुलिसकर्मी भी जद में सामने आए हैं। जिनको तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर लाइन में आमद कराने के आदेश जॉइंट पुलिस कमिश्नर द्वारा दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मोदीनगर थाने क्षेत्र की एक पुलिस चौकी पर किसी व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला का प्रकरण सामने आया था। हालांकि मामला में वादी पक्ष द्वारा बाद में किसी भी तरह से कोई भी शिकायत पत्र नहीं दिया गया। मगर जिस तरह सोशल मीडिया पर चले वीडियो के बाद पूरे मामले की जांच पड़ताल की गई तो मामले में लापरवाही सामने आई । जिस को ध्यान में रखते हुए एसीपी की रिपोर्ट और जांच-पड़ताल के आधार पर डीसीपी ग्रामीण व ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर दिनेश कुमार पी द्वारा निवाड़ी रोड पर स्थित पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार को और एक सब इंस्पेक्टर सचिन कटारिया, कांस्टेबल विपिन कुमार और कांस्टेबल संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन का रास्ता दिखाने का कार्य किया गया है। बहरहाल देहात पुलिस कप्तान को लापरवाही और कार्य में शिथिलता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है। जनता और पुलिस के बीच मित्र व्यवहार वाला कार्य नहीं करने वाले और लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ डीसीपी कप्तान द्वारा पुलिस विभाग के कर्मचारियों को हिदायत के साथ उसके खिलाफ कार्यवाही भी की जा रही है और उन्हें खास तौर पर निर्देश दिए जा रहे हैं कि शासन की मंशा के अनुरूप उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में अगर किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा लापरवाही बरती गई या किसी भी तरह कार्य में शिथिलता पाई जाती है तो कानूनी कार्रवाई के लिए व पुलिसकर्मी तैयार रहे। और इसी कड़ी में चारों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

खबरें और भी हैं...