
भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर। जलालपुर रोड स्थित एक कॉलोनी में रालोद का सदस्यता अभियान प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता उ प्र चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी के नेतृत्व में चलाया गया। जिसकी अध्यक्षता मेहरून व संचालन हाजी तौहीद ने किया। इस अवसर पर इमरान एडवोकेट को चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी एवं अजय प्रमुख ने रालोद का सक्रिय सदस्य बनाया गया। सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता रसीद कटवा कर ग्रहण की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें हाजी तोहिद, रहीस कुरेशी सगीर सैफी, बबलू क़ुरशी, शहीद अल्वी, महराज सैफी, शादाब सैफी, हाजी मुस्तकीम, जमील चौधरी, यूनुस चौधरी, आकिल खान आदि थे। इस दौरान चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी ने कहा राष्ट्रीय लोकदल ही किसान मजदूर गांव देहात एवं व्यापारी सहित सभी वर्गों की पार्टी है इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़ना चाहिए । रालोद ही विपक्ष की भूमिका मजबूती से निभा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता अजय प्रमुख, वीर सिंह सलेमाबाद, असलम खान, मैहरदीन आदि रालोद के पदाधिकारी नेता गण मौजूद रहे।













