पूजा अर्चना कर शीतला माता से परिवार की स्वस्थ रहने की मनोकामना मांगी

भास्कर समाचार सेवा सिकंद्राबाद। होली के एक सप्ताह बाद आने वाले (बासोड़ा) शीतला माता की पूजा अर्चना कर महिलाओं ने अपने परिवार के स्वस्थ रहने की मनोकामनाएं
मंगलवार को नगर के रामबाड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में महिलाओं ने पूजा अर्चना कर अपने परिवार स्वस्थ रहने की मनोकामनाएं मांगी। आपको बता दें कि होली के एक सप्ताह बाद नगर मैं बसौड़ा यानी की शीतला माता की पूजा अर्चना की जाती है। शीतला माता की पूजा करने से सभी दुख दर्द दूर हो जाते हैं महिलाएं बासी खाने से शीतला माता की पूजा अर्चना करती हैं पूजा अर्चना में पूवे ,हलवा ,पूरी, आदि का भोग माता को लगाया जाता है । पूजा करने के लिये सुबह 4 बजे से लंबी लंबी कतार मंदिर के बाहर लग जाती हैं। यह भी माना जाता है कि शीतला माता की ठंडे भोजन से ही पूजा की जाती है । इस दिन मंदिर के आसपास लोग मेला लगाते हैं जिसमें चाट पकौड़ी टिक्की बच्चों के खेल खिलौने आदि लगाए जाते हैं इस दौरान पुलिस व्यवस्था चकाचौंध रही।

खबरें और भी हैं...