
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा
भास्कर समाचार सेवा छतारी : मंगलवार दोपहर युवक ने कुआं की सीढ़ियों पर लटकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
छतारी के गांव भीकमपुर निवासी गोलू गिरी (22) पुत्र नेपाल सिंह ने अपने कुआं की सीढ़ियों पर लटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छतारी थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया मृतक के चाचा राजेंद्र गिरी की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।













