
भास्कर समाचार सेवा
सहारनपुरl नागल. सरकार चाहे स्थिति सुधारने के कितने ही प्रयत्न क्यों न करले लेकिन कर्मचारी व ठेकेदार की आपसी सांठगांठ से व्यवस्था सुधरने वाली नही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव भाटखेड़ी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन के सामने इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य किया गया है जिसमे संबंधित ठेकेदार कुलदीप द्वारा अधिक पैमाईश के चक्कर में बिना टेपर किए आरसीसी सड़क पर ही अधिक ऊंचाई में इंटरलॉकिंग कर दी गई है और हैरत की बात है कि ग्राम पंचायत सचिव द्वारा आज तक भी मौके पर जाकर देखा तक नहीं गया है। जिससे ग्रामीणों के साथ साथ वाहनों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा गई। अब सवाल यह उठता है कि क्या यह सब कार्य संबंधित ठेकेदार कुलदीप द्वारा ग्राम पंचायत सचिव से बिना सांठगांठ के संभव है जो अपने आप में बड़ा सवाल है? इस संबंध में जब सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रमोद कुमार से बात की गई तो उन्होंने दूरभाष पर ही संबंधित सचिव अजब सिंह को मौके पर जाकर कार्य को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश देकर लताड़ लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमिताएं जिससे विभाग की छवि धूमिल हो उसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लेकिन हैरत की बात है कि आदेश के तीन दिन बाद भी सचिव ने गांव में मौके पर जाना मुनासिब नहीं समझा या यूं कहे कि अधिकारियों पर कर्मचारी हावी होते जा रहे है।













