
भास्कर समाचार सेवा
कोसीकलां। विद्युत कर्मचारियों की हडताल के बीच शहर को अंधकार से बचाने को व्यापारी सामने आ गए। शाम से ही बैठक और मंत्रणा कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और अंधेरा होते ही वे तहसीलदार को साथ लेकर विद्युत स्टेशनों पर जा पहुंचे और आपूर्ति सुचारू कराई। व्यापारियों ने आरोपित कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमे की मांग की भी उठाई है।
अपनी मांगों केा लेकर हडताल पर गए कर्मचारियों के कारण इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पूरे दिन इसका दंश झेल व्यापारी एकजुट हो गए। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले शाम बैठक का आयोजन हुआ। व्यापारी एकता संघ सहयोग में आ गया। उन्होंने जिलाधिकारी मथुरा, एडीएम छाता सहित तमाम अधिकारियों से वार्ता की। जिसके बाद शाम को तहसीलदार एमके वाष्र्णेय कोसी पहुचे। व्यापारी उन्हें 132केवी विद्युत स्टेशन पहुंचे। जहां गेट न खोले जाने पर जमकर हंगामा हुआ। कर्मचारी लाइन फाल्ट बताकर मामले को टालते रहे। व्यापारी आपूर्ति सुचारू करने पर अडे रहे। बाद में आपूर्ति सुचारू कराई। इस दौरान अंकित मालविया, मनीष अग्रवाल एलआई, सुनील पांडेय, अशोक बठैनियां, भाजपा नेता तरूण सेठ, अशोक सोनी, महेश अग्रवाल, पंकज विशम्भरिया, सतवीर सांगवान, जगदीश शर्मा, संजय सरौलिया, करन एडवोकेट, राहुल एडवोकेट, नरेंद्र बघेल, भुवनेश शर्मा , दामोदर प्रसाद अग्रवाल, अजय आर्य, मौजूद थे।













