बसपा ने दोबारा क्यामुद्दीन गाजी पर नगर निकाय चुनाव अध्यक्ष पद को लेकर जताया भरोसा

भास्कर समाचार सेवा
डिबाई
। नगर निकाय चुनावों को लेकर नगर में तरह तरह के कयास लगाये जा रहें थें लेकिन बसपा पार्टी ने क्यामुददीन गाजी को बसपा के बैनर तले चुनाव लड़ने की स्वीकृति दे ही दीं पहले भी क्यामुददीन गाजी ने नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर रहतें हुए अहम भूमिका निभायी। बसपा पार्टी से प्रत्याशी घोषित होने पर क्यामुददीन गाजी ने पार्टी का आभार व्यक्त किया। क्यामुददीन गाजी ने कहा कि यह बात किसी से छुपी नहीं है कि मैनें बिना भेदभाव के नगर की जनता की समस्याओं का निदान कराया और नगर के विकास कार्यों में अहम भूमिका निभायीं । बसपा पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा और जनता के बीच रहकर हर समय सेवा करता रहा हूँ और मौका मिला तो आगे भी सेवा करता रहूंगा।

खबरें और भी हैं...