
भास्कर समाचार सेवा
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर में बीती रात एक फार्म हाउस में गांव घंसूरपुर से एक शादी समारोह था। फार्म हाउस के बराबर में होटल पर सदरपुर निवासी एक व्यक्ति का फंक्शन के चलते कुछ व्यक्ति खाना खा रहे थे जहां शादी समारोह में आए कुछ युवकों द्वारा होटल के पास शराब पीकर उत्पात मचाना और होटल वालों से बदतमीजी करने पर होटल पर मौजूद गजेंद्र चौहान ने उत्पात मचाने का विरोध किया तो दबंगों ने गजेंद्र से मारपीट की जिसकी सूचना गजेंद्र ने बहादुरगढ़ पुलिस को फोन पर दीं। तत्काल थानाध्यक्ष मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे और उत्पात मचाने वाले युवकों को हिरासत में लेने पर राजनीतिक माहौल गरमा गया दोनों पक्ष के राजनीतिक दल अपने-अपने व्यक्ति के लिए बहादुरगढ़ थाना पर एक बचाव पक्ष तो दूसरे पीड़ित पक्ष के लिए अड गये।
बहादुरगढ़ थाना प्रभारी हरि कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।













