अनाथालय पर दबंगों का कब्जा, आश्रम से वृद्धजनों को डरा कर भगाने का आरोप

भास्कर समाचार सेवा हापुड़। स्वामी बालनाथ बाल सेवा कुंज आश्रम अनाथलय के संचालक स्वामी बालनाथ ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि स्वामी बालनाथ वृद्ध आश्रम पलवाडा रोड ब्रज घाट का संचालन किया जा रहा है। स्वामी बालनाथ बाल सेवा कुंज आश्रम अनाथलय का मेरे द्वारा किसी को संचालक नियुक्त नही किया गया है।
यह फर्जी संस्था अशोक कुमार त्यागी द्वारा आम जनता को ठगने के लिए और स्वामी बालनाथ वृद्ध आश्रम को समाप्त करने के लिए बनायी गयी है। उन्होंने बताया कि इन लोगों द्वारा स्वामी बालनाथ वृद्ध आश्रम का उपयोग पूर्ण रूप से अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए किया जा रहा है।
साथ ही इस आश्रम की व्यवस्था को सुन्दर बनाने में इस परिवार द्वारा विरोध किया जाता है। और इनके द्वारा वृद्धजनों को डरा धमकाकर भगा दिया जाता है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस परिवार को शीघ्र यहाँ से हटाने और इस फर्जी संस्था को चलाने वाले अशोक कुमार त्यागी और इनके शराब पीने वाले रिश्तेदारों और उन साथियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाए। जिससे गरीब और असहायक वृद्धजनों की देखभाल अच्छी तरह से कर सकें। गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी सोमबीर सिंह ने बताया कि मामले की कोई जानकारी नहीं हैं शिकायत आने पर जांच कर कारवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...