टोल कर्मी के साथ मारपीट करने वाला एक गिरफ्तार दूसरा फरार

भास्कर समाचर सेवा पिलखुवा। टोल मांगने पर टोल कर्मचारी के साथ हुई मारपीट की वीडियो वायरल होने के बाद पिलखुवा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि पिलखुवा स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर एक वाहन सवार युवकों व टोलकर्मी में टोल को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी को लेकर हुए विवाद के दौरान कार सवार युवकों ने टोलकर्मी की लात घूसों से मारपीट करनी शुरू कर दी जिसके बाद पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। टोलकर्मी के साथ हुई मारपीट की वीडियो वायरल होने के बाद पिलखुवा पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश में जुट गई।
थाना प्रभारी निरक्षक विनोद कुमार पांडे ने बताया कि छिजारसी टोल प्लाजा पर टोल को लेकर हुए विवाद के दौरान मारपीट करने वाले दो आरोपियों में से एक आरोपी आदिल पुत्र नजमु निवासी गालंद को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...