
भास्कर समाचार सेवा
शिकोहाबाद । नगर पालिका के नव निर्वाचित चैयरमैन रानी गुप्ता ने शुक्रवार को चुने गये 25 सभासदों के साथ शपथ ग्रहण की। समारोह होटल ग्रीन पार्क के आर डी रिसोर्ट में किया गया। जिसमें भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल रहे।उपजिलाधिकारी विवेक मिश्रा ने रानी गुप्ता को शपथ दिलाई। फिर सभी 25 वार्ड के सदस्यों को शपथ दिलाई गयी। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित चैयरमैन रानी गुप्ता एंव चैयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सिरसागंज पूर्व विधायक हरिओम यादव ने सभी लोगों को शुभकामनायें देते हुये शासन स्तर से किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। वही व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा नवनिर्वाचित चैयरमैन का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीए अवधेश पाठक ने किया।इस बविता चैहान, सतीश यादव, रघुवर दयाल गुप्ता, विशाल गुप्ता, डाॅ अजय कुमार आहुजा, डाॅ रामकैलाश यादव, तहसीलदार हर्ष वर्धन, सीओ देवेन्द्र कुमार, विष्णु सक्सैना, विजयप्रता सिंह उर्फ छोटू, ईओ सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सुमनप्रकाश मिश्रा, मानवेन्द्रप्रताप निवर्तमान जिलाध्यक्ष, चन्द्रप्रकाश राठौर, विदरेश गुप्ता, अनिल शर्मा, नीता धनगर, अवनीश गुप्ता, सुशील यादव, रामप्रकाश यादव, शिवम दीक्षित, ब्रजेश यादव उर्फ बाजा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा , मनोज गुप्ता, शिवा गुप्ता, संजीव आहुजा, दिनेश गुप्ता, राघवेन्द्र सिंह , सरदार हरचरन सिंह चन्नी एवं भाजपा के कई दिग्गज नेता के अलावा नगर के सभी गणमान्य नागरिक मौजूद थे।













