पालिकाध्यक्ष रंजना सिंह व सभासदों की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूर्ण, समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे पर्यटन मंत्री ठा.जयवीर सिंह

भास्कर समाचार सेवा

निकाय चुनाव में चुनी गई पालिकाध्यक्ष व सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आज शनिवार को होना है। शपथ ग्रहण को लेकर पालिका प्रशासन की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है। पालिकाध्यक्ष रंजना डॉ. गुरुदत्त सिंह और नगर के 25 वार्डों के चुने गए सभासदों जिनमें 10 भाजपा के तथा 15 निर्दलीय के साथ आज शाम गांधी मंडी मैदान नगरपालिका प्रांगण के पास शपथ लेगे। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष को एसडीएम विवेक कुमार राजपूत शपथ दिलाएंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक हरिओम यादव, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही भजन संध्या का आयोजन भी किया जाना है।

खबरें और भी हैं...