आंधी- बारिश से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल टूटे खंभे, विद्युत आपूर्ति ठप

भास्कर समाचार सेवा

सिकंदराबाद। शनिवार की सुबह तेज आंधी के साथ बारिश से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। कई जगह खंभे टूटकर मकान पर गिर पड़े । जिससे लोग बाल-बाल बचे पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव है । आंधी आने के कारण जगह-जगह विद्युत फाल्ट होने से बिजली सप्लाई बाधित हुई। शनिवार की सुबह तेज आंधी के साथ बारिश हुई जिससे लोगों को विद्युत आपूर्ति वह अन्य समस्या पैदा हुई । शुक्रवार की शाम से ही तेज हवाएं चलना शुरू हो गई जो रात के समय तेज होने के साथ सुबह तक आंधी में बदल गई । इसी के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आदि के साथ तेज बारिश हुई। नगर के मोहल्ला झारखंडी ( खदरा ) में आश्कीन पुत्र मोहम्मद यामीन वह इमरान पुत्र जमशेद के मकान पर विद्युत पोल व पेड़ गिर पड़ा जिससे मकान में रह रहे सभी लोग बाल-बाल बच गए। वही आंधी और बारिश के चलते नगर की विद्युत आपूर्ति शाम 5:00 बजे तक भी सुचारू रूप से नहीं हो सकी । थैंक्यू नितिन कुमार वर्मा ने बताया कि आदि के कारण जगह-जगह खंभट रुकने से नगर व ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है कर्मचारी कार्य में लगे हुए हैं जल्द आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी एक-दो दिन और आंधी और बारिश की संभावना है।

खबरें और भी हैं...