
भास्कर समाचार सेवा
झालू। शनिवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासदों का शपथ-ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। उपजिलाधिकारी सदर मोहित कुमार ने सर्वप्रथम नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी को पद की शपथ दिलायी। जिसके पश्चात 14 वार्डों के 14 नवनिर्वाचित सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ-ग्रहण समारोह में सभी नगर वासियों को निमंत्रण देकर नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी द्वारा आमंत्रित किया गया था। नगर पंचायत की जनता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए भारी संख्या में पहुंचकर उनके शपथ ग्रहण समारोह को भव्य और यादगार बना दिया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के प्रांगण में नगर पंचायत की जनता फूलों की माला लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष के स्वागत के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी ने शपथ ली जनता ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उपजिलाधिकारी मोहित कुमार ने कहां की आज से इस नगर पंचायत की देखरेख व नगर पंचायत की विकास कार्यों की जिम्मेदारी नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी की है, आशा करता हूं कि यह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी करेंगे। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि सड़क का मरम्मत हो या जल निकासी आदि हर विकास कार्यों में शासन नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ खड़ी रहेगी। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी तथा नवनिर्वाचित सांसदो को शुभकामनाए दी। इस दौरान कई वक्ताओं ने अपने वक्तव्य को जनता के समक्ष रखते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी ने भावुक होते हुए जनता का आभार व्यक्त किया और सभी कार्यकर्ताओं को लेकर विकास के लिए रणनीति बनाने की बात कही। आगे उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मैं चुनाव के दौरान जनता से जनसंपर्क के लिए गए सिर्फ जनता का प्यार और सम्मान मिला। मुझे जनता ने प्रेरित किया कि आप भाजपा से चुनाव लड़ो हम आपके साथ हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि मुझे जनता ने नगर पंचायत अध्यक्ष बनाया जनता ने मुझे एक बार मौका दिया है और इस मौके को मैं जनता के विकास में बदल दूंगा आदर्श नगर पंचायत को सच में आदर्श बना दूंगा। उन्होंने कहा अब कहने का नहीं कुछ करने का वक्त है और मैं करके दिखाऊंगा सबका सम्मान और सबका विकास करूंगा। शपथ-ग्रहण समारोह के कार्यक्रम में धामपुर विधायक अशोक राणा , पूर्व सांसद राजा भारतेंदु , जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप चौधरी, डॉक्टर बीरबल सिंह, नगर पालिका बिजनौर चेयरमैन श्रीमती इंदिरा देवी, डॉ मंजू चौधरी प्रदेश अध्यक्ष गौ रक्षा सेवा समिति, विनोद राठी पूर्व ब्लाक प्रमुख, सुभाष बाल्मिक जिला अध्यक्ष भाजपा, पूर्व विधायक इंद्रदेव सिंह, हरजिंदर कौर भाजपा नेत्री, मातृ सेवा भारती जिलाधक्ष शोभा शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ प्रवीण रंजन, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे। शपथ-ग्रहण कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ व्यापारी नेता समाजसेवी सुरेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया। | हलदौर कोतवाल उदय प्रताप मलिक, पुलिस चौकी प्रभारी सुमित कुमार राठी द्वारा शांति व्यवस्था बना रखी थी।













