मेगामॉडल Vaishali Bhaoorjar को मिला दीपा नारायण के हाथों केसीएफ मिस इंडिया की विनर का ख़िताब

राष्ट्रीय स्तर पर ग्लैडरैग्स मेगामॉडल अचीवर रही वैशाली भाऊरज़ार को भारत सरकार की ओर से मिला है सम्मान। आज वह बड़ी ब्रांडो का पसंदीदा चेहरा बन गयी है। हाल ही में मेगामॉडल वैशाली भाऊरज़ार को पद्मश्री उदित नारायण की पत्नी दीपा नारायण के हाथों मिस इंडिया विनर का अवार्ड प्राप्त हुआ है। इस ब्यूटी पेजेंट शो की वह विनर रही।

इस वर्ष के वैलेन्टाइन डे पर वैशाली भाऊरज़ार ने अनोखा कदम उठाया है और लोगों के लिए नई मिसाल प्रस्तुत की है। उन्होंने यह विशेष दिन ‘सुरक्षा हेल्थ एंड एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन’ एनजीओ की टीम और स्टूडेंट्स के साथ मनाया। नेहरू युवा केन्द्र मुम्बई महाराष्ट्र मिनिस्ट्री ऑफ युथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स का राष्ट्रीय अवार्ड वैशाली को सम्मान चिन्ह के रूप में मिल चुका है। उन्होंने सुपर ह्यूमन एक्सीलेंस अवार्ड 2024 और मुम्बई ग्लोबल की ओर से अखण्ड भारत गौरव अवार्ड 2024 यह दोनों अवार्ड पद्मश्री उदित नारायण के हाथों मिला है।


पद्मश्री उदित नारायण और दीपा नारायण के हाथों अवार्ड पाकर वैशाली भाऊरज़ार बेहद प्रसन्न और गौरवान्वित महसूस कर रही है। दीपा नारायण ने उनके कौशल को देख उनकी प्रशंसा की। इससे पहले भी विभिन्न अवार्डों से वैशाली सम्मानित हो चुकी हैं। सिनेमा आजतक के अवार्ड समारोह में वह बेस्ट फेस ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित हुईं। वहीं नारी शक्ति अवार्ड शो में सम्मानित हुई। राज्य स्तर पर हुए कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित होकर फॉर्मेसी के विद्यार्थियों को उन्होंने अपने हाथों से अवार्ड दिया है। वर्तमान समय में मेगा मॉडल वैशाली का परफॉर्मेंस उच्च दर्जे का है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां और ख्याति प्राप्त कर रही हैं। अपनी विशेष खूबियों और कौशल के कारण कई राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर चुकी है और आगे भी जीत के लिए उनका हौसला बुलंद है।

पिछले दिनों एक एनजीओ के साथ मिलकर बॉलीवुड महाआरोग्य कैम्प के आयोजन में उनकी सहभागिता भी देखी गई, जहाँ बॉलीवुड तथा मीडिया के लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सीय सेवायें उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने कोविड के समय कोविड प्रोडक्ट्स की ब्रांडिंग के विज्ञापन भी किये हैं। जन जागरूक करने वाले विज्ञापन हैं जैसे डोंट ड्रिंक एंड ड्राइव के प्रति सतर्कता आदि। साथ ही बीएसएनएल और कई छोटे बड़े विज्ञापन भी उन्होंने किये हैं।


वैशाली ने एक छोटे से शहर से लेकर महानगर में अपनी छवि बनने के लिए काफी मेहनत की है। वैसे उनकी मॉडल बनने की कहानी काफी दिलचस्प और प्रेरणादायक है। वैशाली प्रारंभ में एयर होस्टेस बनना चाहती थी और वह बनी भी। किंगफिशर एयरलाइंस के साथ उन्होंने एक्स कैबिन क्रू (एयरहोस्टेस) के रूप में काम भी किया मगर उनकी किस्मत ने उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में ला दिया। वह अपनी कड़ी मेहनत और लगन से लगातार अपने कर्मपथ आगे बढ़ रही है और युवाओं का पसंदीदा चेहरा बन रही है।

खबरें और भी हैं...