मकर संक्रांति पर ठंड का कहर: दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट…जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम?

Weather Report : मकर संक्रांति (14 जनवरी) के दिन दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। साथ में घना कोहरा और प्रदूषण से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। अभी राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने मकर संक्रांति पर उत्तर भारत के 6 राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की भी संभावना है।

IMD के अनुसार दिल्ली के साथ ही यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों में आज शीतलहर चलेगी। कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रह सकता है। हिमाचल के मनाली, लाहौल-स्पीति और जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में बर्फबारी की संभावना है।

कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम?

दिल्ली-NCR इस वक्त भीषण ठंड की चपेट में है। पारा लगातार गिरता ही जा रहा है। दिल्ली में आज भी न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि दोपहर के समय अच्छी धूप निकल सकती है, जिससे तापमान थोड़ा ऊपर जाएगा। शाम को फिर गलन वाली ठंड पड़ेगी।

UP-बिहार में भी घने कोहरे का अलर्ट

यूपी का भी मौसम आज कुछ ऐसा ही रहेगा। सुबह के समय घना कोहरा की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो जाएगी। हालांकि 11 बजे के बाद कोहरा छटना शुरू होगा और दोपहर में धूप भी निकल सकती है। यहां भी शाम होते-होते फिर से अपनी ठंड बढ़ने लगेगी।

मौसम विभाग ने बिहार के 18 जिलों में येलो अलर्ट में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया। इसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत कई जिले शामिल हैं।

राजस्थान में ठंड का असर बना हुआ है। प्रदेश के 10 से ज्यादा जगहों पर पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान ऐसा ही बना रहेगा।

कहां हो सकती है बर्फबारी?

हिमाचल प्रदेश में 16 जनवरी से बर्फबारी की संभावना है। वहीं, चंबा सहित कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर की वजह से येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, कश्मीर घाटी में भी ठंड का कहर एक बार फिर बढ़ रहा है। सोमवार रात से यहां तेजी से पारा नीचे गिर गया। मौसम अधिकारियों ने अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू -कश्मीर में मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

62 − = 57
Powered by MathCaptcha