
संसद के बजट सत्र का दूसरा फेज सोमवार से शुरू हुआ। विपक्ष लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए लोकसभा में आज प्रस्ताव लाएगा। उधर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग पर स्पीच दी।
विदेश मंत्री के बोलते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। जयशंकर ने कहा, ‘इस समय ईरान की लीडरशिप से कॉन्टैक्ट मुश्किल है, लेकिन भारत शांति और बातचीत के पक्ष में है।’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर, एनर्जी संकट पर शॉर्ट डिबेट हो।’
उधर, आज लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने की मांग वाले विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसको लेकर जमकर हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस समेत विपक्ष के 118 सांसदों ने 10 फरवरी को लोकसभा सचिवालय को साइन किया नोटिस सौंपा था। आरोप लगाया था कि स्पीकर सदन की कार्यवाही में निष्पक्षता नहीं बरत रहे हैं और विपक्ष को पर्याप्त मौका नहीं दे रहे हैं।
विदेश मंत्री ने कहा- 67,000 नागरिक इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर चुके, 5 बड़ी बातें
- मौजूदा संघर्ष भारत के लिए भी चिंता की बात है। हम पड़ोसी हैं, और वेस्ट एशिया में स्थिरता बनाए रखना हमारी भी जिम्मेदारी है। खाड़ी देशों में एक करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं।
- ईरान में भी, कुछ हजार भारतीय पढ़ाई या नौकरी के लिए हैं। यह इलाका हमारी एनर्जी सिक्योरिटी के लिए बहुत जरूरी है और इसमें तेल और गैस के कई जरूरी सप्लायर शामिल हैं। सप्लाई चेन में रुकावटें और अस्थिरता गंभीर मुद्दे हैं।
- हमने दो भारतीय नाविकों (मर्चेंट शिपिंग) को खो दिया है, और एक अभी भी लापता है। मुंबई के शिपिंग डायरेक्टरेट जनरल ने 14 जनवरी को भारतीय नाविकों से कहा था कि वे एम्बेसी की एडवाइजरी मानें और किनारे पर बेवजह आने-जाने से बचें।
- वेस्ट एशिया से हमारे लोगों को वापस लाने की पूरी कोशिश की जा रही है। 8 मार्च तक हमारे लगभग 67,000 नागरिक इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर चुके हैं। संबंधित मंत्रालय जवाब देने के लिए कोऑर्डिनेट कर रहे हैं। लड़ाई लगातार बढ़ रही है। इलाके में सुरक्षा की स्थिति काफी खराब हो गई है। असल में, लड़ाई दूसरे देशों में भी फैल गई है। इससे तबाही और मौतें बढ़ रही हैं।
- इजराइल-यूएस और ईरान के बीच लड़ाई जारी है, बल्कि कुछ खाड़ी देशों पर हमले भी हुए हैं। ईरान में लीडरशिप लेवल पर कई लोग मारे गए हैं, साथ ही इस इलाके में इंफ्रास्ट्रक्चर भी तबाह हुआ है।
- इस समय लीडरशिप लेवल पर ईरान के साथ कॉन्टैक्ट करना साफ तौर पर मुश्किल है। ईरान के विदेश मंत्री ने ईरानी वॉरशिप लावन को कोच्चि पोर्ट पर डॉक करने की इजाजत देने के भारत का शुक्रिया अदा किया है।
लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू, बिड़ला के खिलाफ नोटिस को लेकर हंगामा
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे फिर शुरू हुई। शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। बिड़ला के खिलाफ नोटिस को लेकर हंगामा हुआ।
विपक्ष ने संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया, सरकार के खिलाफ नारे लगाए
#WATCH | Delhi | Opposition MPs, including LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi and LoP, Rajya Sabha, Mallikarjun Kharge, protest at Makar Dwar in Parliament on the West Asia conflict issue pic.twitter.com/AXQddlZfaa
— ANI (@ANI) March 9, 2026
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सहित विपक्षी सांसदों ने पश्चिम एशिया संघर्ष के मुद्दे पर संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया।
किरेन रिजिजू बोले- एक आदमी की जिद पूरा करने पर कांग्रेस को पछतावा होगा
केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- कांग्रेस को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन लाने पर पछतावा होगा। उन्होंने कहा- मोशन बिना “किसी कारण” के और सिर्फ “एक आदमी की ज़िद” को पूरा करने के लिए लाया गया था। भाजपा सदन में पूरी तरह से जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि संसद के बजट सेशन का दूसरा हिस्सा आज शुरू होने वाला है। दुख की बात है कि यह लोकसभा स्पीकर के खिलाफ एक मोशन के साथ शुरू हो रहा है, जिसे विपक्ष, खासकर कांग्रेस पार्टी, उन्हें हटाने के लिए लाई है। हम इसका जवाब देंगे, लेकिन कांग्रेस को सोचना चाहिए कि वे संवैधानिक पदों और संवैधानिक गरिमा को कमजोर करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोर्ट की टिप्पणियों की आलोचना करते हैं। वे चुनाव आयोग की अवहेलना करते हैं। कांग्रेस पार्टी डेमोक्रेसी को नजरअंदाज करती है और एक परिवार में यकीन करती है।
सरकार ने कहा- 67000 भारतीय इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर चुके
एस जयशंकर ने कहा कि कल तक हमारे लगभग 67000 भारतीय लौटने के लिए इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर चुके हैं, वेस्ट एशिया से हमारे लोगों को वापस लाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
जेपी नड्डा ने कहा- विपक्ष का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना
भाजपा सांसद जेपी नड्डा ने कहा कि देश के इंटरेस्ट में जो भी काम होता है, तब-तब विपक्ष सदन से वॉक आउट कतता है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट के हालतों पर भारत की मंशा, सरकार ने किस तरह से इसमें काम किया है। जयशंकर जी ने इस पर साफ तौर पर बताया है। एनर्जी के मुद्दे पर भी जयशंकर जी ने सब कुछ बताया है, जो विपक्ष ने पूछा था। दुख के साथ कहना पड़ रहा है विपक्ष का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना है। इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।
विदेश मंत्री ने कहा-हम लगातार गल्फ देशो और ईरान के संपर्क में है
विदेश मंत्री ने कहा- पीएम मोदी ने खुद गल्फ देशों में बात की है। डिप्लोमैटिक चैनलों से लगातार चर्चा जारी है। हम प्रभावित देशों में लगातार संपर्क में हैं। यहां के हालातों पर नजर रखी जा रही है। ईरान के विदेश मंत्री से हमने बात की है। भारत शांति के पक्ष में हैं। बातचीत से समस्या का समाधान निकालने के पक्ष में है। हम वहां की सरकारों के साथ मिलकर काम करने के पक्ष में हैं। ईरान के एक जहाज को हमने शरण दी है।
सरकार ने कहा- हमने भारतीयों को जनवरी में ही अलर्ट कर दिया था
उन्होंने कहा , ‘भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए सजग है। खाड़ी देशों में एक करोड़ भारतीय रहते हैं। खाड़ी देशों में शांति और स्थिरता काफी चुनौती पूर्ण हैं। भारत सरकार की सभी हालात पर नजर बनी हुई है। खाड़ी देशों के हालात के कारण सप्लाई चैन प्रभावित हुई है। हमारी एंबेसी नागरिकों के संपर्क में है। हमने जनवरी में भी अलर्ट किया था। ईरान छोड़ने के लिए समय रहते लोगों को बताया था। एंबेसी लगातार लोगों के संपर्क में है। हमने समय पर ही अपने नागरिकों को सतर्क किया था।
जयशंकर ने कहा- हम भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
विदेशमंत्री एस जयशंकर ने कहा, ’28 फरवरी से मिडिल ईस्ट में तनाव है। खाड़ी के कई देशों में हालात तनावपूर्ण हैं। बातचीत होनी चाहिए और तनाव कम होना चाहिए। हम भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्द हैं। CCS की बैठक में मिडिल ईस्ट के हालात और भारतीयों की सुरक्षा पर चर्चा हुई है। विदेश मंत्रालय जरूरतमंदों के संपर्क में हैं सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। गल्फ में आम जीवन और व्यापार प्रभावित हुआ है। मारे गए लोगों के लिए संवेदनाएं हैं।

खड़गे ने कहा- गल्फ में एक करोड़ लोग रहते हैं, इसलिए चिंता
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे ने कहा कि पश्चिम एशिया में तेजी से बदल रही जियो पॉलिटिकल हालात का असर भारत पर भी पड़ रहा है। भारत 55% एनर्जी को पश्चिम एशिया से पूरा करता है। अस्थिरता से भारत पर इसका असर पड़ता है 1 करोड़ भारतीय वहां पर काम करते हैं। हाल के हालात में कई भारतीय मारे गए और कई लापता हैं। सदन में विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया।













