तेल अवीव/बेरुत। इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जारी भीषण संघर्ष के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सैन्य विशेषज्ञों को भी चौंका दिया है। इजरायली सेना (IDF) ने दक्षिणी लेबनान के अंदर हिज्बुल्लाह के उन गुप्त ठिकानों का पर्दाफाश किया है, जिन्हें ‘अंडरग्राउंड किला’ कहा जा सकता है। सेना ने दावा किया है कि उसने जमीन के सैकड़ों फीट नीचे बनी दो विशाल सुरंगों का पता लगाकर उन्हें जमींदोज कर दिया है। इन सुरंगों की भव्यता और मजबूती की तुलना गाजा पट्टी में मिलने वाली हमास की सुरंगों से की जा रही है।
10 साल की मेहनत, 2 किलोमीटर लंबा जाल और इजरायल से चंद कदमों की दूरी
🚨 IDF REVEALS DECADE-LONG TUNNEL NETWORK: RARE LOOK INSIDE HEZBOLLAH’S UNDERGROUND “CITIES” BEFORE DESTRUCTION
The IDF has released details and visuals of two major underground tunnel systems, reportedly constructed over nearly ten years.
According to the military, the tunnels… pic.twitter.com/U5LjjOWNot
— Shield of Truth (@ShieldOfTruth_) April 29, 2026
इजरायली रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन सुरंगों का निर्माण कोई रातों-रात का काम नहीं था। हिज्बुल्लाह ने पिछले 10 सालों से भी अधिक समय लगाकर इन्हें तैयार किया था। ये सुरंगें कुल मिलाकर 2 किलोमीटर तक फैली हुई थीं और सबसे चिंताजनक बात यह है कि ये इजरायल की उत्तरी सीमा से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित थीं।
❗️ EXPOSED: Underground tunnel network built by Hezbollah in the Qantara area of southern Lebanon.
IDF troops located 2 underground Hezbollah tunnels, with a total length of ~2 kilometers, situated ~10 kilometers from Israel’s northern communities.
Inside the tunnels, soldiers… pic.twitter.com/Kq8NZlPzO7
— Israel Defense Forces (@IDF) April 28, 2026
इजरायली सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें सुरंग के अंदर का नजारा किसी आधुनिक बंकर जैसा लग रहा है। सेना ने बताया कि वहां से स्नाइपर राइफल्स, भारी मात्रा में विस्फोटक और अत्याधुनिक जीवन रक्षक उपकरण बरामद हुए हैं, जिनसे यह स्पष्ट होता है कि हिज्बुल्लाह के लड़ाके यहां महीनों तक जमीन के नीचे छिपकर रहने की तैयारी में थे।
रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज का सख्त संदेश: “आतंकी ढांचे का होगा पूर्ण सफाया”
इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इस ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए बताया कि कनतारा इलाके में इन सुरंगों को एक भीषण धमाके के साथ नष्ट किया गया है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और मैंने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि ‘ब्लू लाइन’ तक के पूरे सुरक्षा क्षेत्र में जमीन के ऊपर या नीचे जो भी आतंकी ढांचा मौजूद है, उसे गाजा की तर्ज पर पूरी तरह खत्म कर दिया जाए।”
इजरायल का मुख्य उद्देश्य गैलीली और उत्तरी इलाकों में रहने वाले अपने नागरिकों को हिज्बुल्लाह के सीधे खतरे से बचाना है। बता दें कि ‘ब्लू लाइन’ लेबनान और इजरायल के बीच लगभग 120 किलोमीटर लंबी एक अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा है, जहां फिलहाल तनाव चरम पर है।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू बोले- “कार्रवाई जारी रहेगी, हिज्बुल्लाह को भारी कीमत चुकानी होगी”
इस बड़ी कामयाबी के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश जारी कर हिज्बुल्लाह को चेतावनी दी है। नेतन्याहू ने कहा, “हम उनके आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर को चुन-चुनकर खत्म कर रहे हैं। हमारे सैनिक उनके सैकड़ों लड़ाकों को ढेर कर चुके हैं और यह सैन्य अभियान तब तक नहीं रुकेगा जब तक खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता।” इजरायल के इस आक्रामक रुख से साफ है कि सीजफायर की कोशिशों के बावजूद जमीन पर जंग और तेज होने वाली है।













