कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर आज लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक ही 18.39% वोटिंग दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, उत्साह के इस माहौल के बीच राज्य के कई हिस्सों से हिंसा, फर्जी वोटिंग के प्रयास और EVM में खराबी की खबरें भी सामने आ रही हैं, जिससे सियासी पारा चढ़ गया है।
खानकुल में भिड़े TMC और ISF कार्यकर्ता, हावड़ा में CRPF का एक्शन
हुगली जिले के खानकुल में उस वक्त तनाव फैल गया जब राजहाटी-1 पंचायत के बूथ नंबर 147 पर ‘नकली पोलिंग एजेंट’ बैठाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते तृणमूल कांग्रेस (TMC) और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के समर्थक आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। वहीं, हावड़ा के बाली में भी EVM में गड़बड़ी की शिकायतों के बीच जबरदस्त हंगामा हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए CRPF के जवानों ने मोर्चा संभाला और दो लोगों को हिरासत में लिया है। नादिया के छपरा में भी माहौल गरमाया हुआ है, जहां बीजेपी एजेंट ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले का गंभीर आरोप लगाया है।
बैरकपुर में वोटिंग की सुस्त रफ्तार, भूख-प्यास से बेहाल हुई महिलाएं
बैरकपुर के इचापुर में चुनाव व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां मतदाता सुबह 6 बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन साढ़े चार घंटे बीत जाने के बाद भी उनका नंबर नहीं आया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि EVM में खराबी के कारण मतदान की प्रक्रिया कछुआ गति से चल रही है। कतार में खड़ी महिलाएं थकान के कारण जमीन पर बैठने को मजबूर हैं, वहीं एक युवती की तबीयत भी बिगड़ गई है। इसके बावजूद मतदाताओं का जज्बा कम नहीं हुआ है; उनका कहना है कि वे भूखे-प्यासे रहकर भी अपना वोट डालकर ही घर लौटेंगे।
डायमंड हार्बर में पकड़ा गया फर्जी वोटर, मानिकतला में नियमों की उड़ी धज्जियां
डायमंड हार्बर के रायनगर में जागरूक मतदाताओं ने एक युवक को बूथ कैप्चरिंग और फर्जी वोट डालने की कोशिश करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी की पहचान महेशतला निवासी शेख अली हुसैन के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर, मानिकतला में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। यहां टीएमसी उम्मीदवार श्रेया पांडे के घर के पास बने पोलिंग बूथ के ठीक पास चुनाव प्रचार का बैनर लगा पाया गया, जबकि नियमों के मुताबिक बूथ के 100 मीटर के दायरे में कोई भी प्रचार सामग्री प्रतिबंधित है।
2021 के गढ़ को बचाने की चुनौती, 4 मई को आएंगे नतीजे
गौरतलब है कि साल 2021 के चुनाव में इन 142 सीटों में से टीएमसी ने 123 सीटों पर क्लीन स्वीप जैसा प्रदर्शन किया था। इस बार बीजेपी और अन्य विपक्षी दल इस किले को ढहाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। पहले चरण की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था, जिसने सभी को चौंका दिया था। अब सभी की नजरें 4 मई को आने वाले चुनावी नतीजों पर टिकी हैं, जो बंगाल की सत्ता का भविष्य तय करेंगे।
हुगली में TMC और ISF कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई
VIDEO | West Bengal Election 2026: A clash broke out between TMC and ISF supporters as tensions erupted at Booth No. 147 in Ramchandrapur under Rajhati-1 Panchayat in Khanakul in Hooghly District, over allegations of appointing fake polling agents. #AssemblyPollsWithPTI… pic.twitter.com/u2JlxmyKL3
— Press Trust of India (@PTI_News) April 29, 2026
बारानगर में EVM में खराबी की वजह से वोटिंग रोकी गई
VIDEO | West Bengal election: Voting in Baranagar's Ward Number 72 has been halted due to malfunction in EVM. Angry voters alleges that the machine has been changed five times and still the voting process hasn't begun.
"We are standing in line since 7 am. They are saying that… pic.twitter.com/CpgR457l0b
— Press Trust of India (@PTI_News) April 29, 2026
राजरहाट-गोपालपुर सीट के कई पोलिंग बूथ पर EVM खराब हुईं
राजरहाट-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचनंतला, घोषपारा, केस्टोपुर में और चंदीबेरिया नवजागरण क्लब में EVM में गड़बड़ी की खबर मिली। अब दिक्कतें ठीक हो गई हैं और दोनों बूथों पर वोटिंग फिर से शुरू हो गई है।
मानिकतला में पोलिंग बूथ के पास TMC प्रत्याशी का बैनर लगा

मानिकतला में तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार श्रेया पांडे के घर के सामने शिक्षा निकेतन स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर वोटर्स लंबी लाइनों में खड़े दिखे। पोलिंग बूथ के पास श्रेया पांडे का कैंपेन बैनर भी लटका हुआ था। इसमें TMC को वोट देने की अपील की गई है।
चुनाव आयोग को नियमों के मुताबिक पोलिंग बूथ के 100 मीटर के भीतर चुनाव प्रचार की कोई भी सामग्री नहीं लगाई जा सकती है।
ममता बोलीं- भाजपा के ऑब्जर्वर्स ने TMC एजेंटों को टारगेट किया
#WATCH | Kolkata: West Bengal Chief Minister and TMC candidate from Bhabanipur Assembly constituency, Mamata Banerjee, says, "Look how our worker was beaten up at night. Just look at this atrocity. What kind of hooliganism is going on? Voting does not happen like this. Voting… pic.twitter.com/yY3TGSz4az
— ANI (@ANI) April 29, 2026
मुख्यमंत्री और भवानीपुर से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कोलकाता में कहा- हम चाहते हैं कि वोटिंग की प्रक्रिया शांति से हो लेकिन बाहर से बहुत सारे ऑब्जर्वर आए हैं, जो TMC एजेंटों को टारगेट कर रहे हैं। कल रात CRPF ने बिना पुलिस के 70 नंबर वार्ड के पार्षद के घर पर हमला किया। वह उस समय घर पर नहीं थे, सिर्फ उनकी पत्नी और बच्चे वहां पर थे, फिर भी उन्होंने उनके घर में तोड़फोड़ की।
BJP जो भी कहती है, वे वही कर रहे हैं। जरा आस-पास देखिए, हमारे सारे पोस्टर हटा दिए गए हैं। क्या चुनाव ऐसे ही होते हैं? वोटर वोट डालेंगे पुलिस या सुरक्षाबल नहीं। हाल ही में कुछ नए लोग लाए गए हैं और वे जो चाहें कर रहे हैं। वे आतंक फैला रहे हैं।
देखिए हमारे कार्यकर्ता को रात में कैसे पीटा गया। किस तरह की गुंडागर्दी चल रही है? वोटिंग ऐसे नहीं होती। वोटिंग शांति से होती है। लेकिन उन्होंने इसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। इरादा बिल्कुल साफ है कि BJP जबरदस्ती चुनाव में धांधली करना चाहती है। हमारे कार्यकर्ता और लोग मरने को तैयार हैं, लेकिन वे जगह नहीं छोड़ेंगे।
BJP उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल और पोलिंग अधिकारियों के बीच बहस
#WATCH | BJP candidate from Entally constituency Priyanka Tibrewal says, "See how irked they are. They have 10 people inside to get a button pressed…" https://t.co/Ff6XJ1910W pic.twitter.com/J5eYH348QP
— ANI (@ANI) April 29, 2026
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | BJP candidate from Entally constituency Priyanka Tibrewal enters into a verbal altercation with polling officers and security personnel at a polling booth in Kolkata where her polling agent was reportedly sent out due to the small size of the… pic.twitter.com/4cNMlZhQhJ
— ANI (@ANI) April 29, 2026
एंटली सीट से BJP उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल की कोलकाता के एक पोलिंग बूथ पर पोलिंग अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों से बहस हो गई। उनके पोलिंग एजेंट को बूथ का साइज छोटा होने की वजह से बाहर भेज दिया गया। TMC के चुनाव एजेंट भी बहस करने लगे, जिसके बाद दोनों को बाहर भेज दिया गया
अभिषेक बनर्जी बोले- भाजपा को 50 से कम सीटें मिलेंगी
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | Kolkata: On BJP's clean sweep in Bengal claims, AITC National General Secretary and TMC MP Abhishek Banerjee says, "They said that in 2021. You go and ask them. You said it is going to be a clean sweep for BJP every time. But whenever the… pic.twitter.com/H84Y8ULt5G
— ANI (@ANI) April 29, 2026
TMC MP अभिषेक बनर्जी ने कहा- भाजपा ने 2021 में कहा था कि हर बार BJP क्लीन स्वीप करेगी। लेकिन जब भी चुनाव के नतीजे आए, तो उल्टा हुआ। इसलिए यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप जाकर BJP नेताओं से पूछें कि हर बार जब उन्होंने कुछ भविष्यवाणी की है, तो आखिरकार वह TMC के पक्ष में ही गई है।
अमित शाह ने कहा था कि उन्हें 2021 में 200 सीटें मिलेंगी लेकिन TMC 200 सीटों को पार कर गई। उन्होंने कहा था कि उन्हें लोकसभा में बंगाल में 30 सीटें मिलेंगी, TMC को 29 सीटें मिलीं। इस बार वे 177 कह रहे हैं, इसलिए उनके ट्रैक रिकॉर्ड के हिसाब से वे 50 से नीचे चले जाएंगे।
बेलगछिया में BJP नेता मिथुन चक्रवर्ती ने वोट डाला

हावड़ा में EVM में गड़बड़ी के बाद हंगामा
VIDEO | Howrah, West Bengal: An EVM glitch reportedly sparks clash in Bally. CRPF personnel detain two people.#AssemblyPollsWithPTI #WestBengalPollsWithPTI
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Eyo6DGfTzf
— Press Trust of India (@PTI_News) April 29, 2026















