
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून पूरी तरह मेहरबान है। आज गुरुवार की सुबह राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली के लिए (ऑरेंज अलर्ट) जारी किया है, जिसके चलते आज पूरे दिन भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार शाम रोहिणी सेक्टर-16 में निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत गिरने के मामले में करीब 20 घंटे तक चले सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद राहत अभियान गुरुवार सुबह 11 बजे के आसपास पूरा कर लिया गया है। इस हादसे में करीबन 4 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया, जिनमें संपत्ति मालिक समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक-दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि दिल्ली लगातार हो रही बारिश व फिसलन व अंधेरे के कारण नगर निगम की टीम को राहत एवं बचाव अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ गया था। हालाकि लगातार हो रही बारिश का असर अब दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर साफ दिखाई देने लगा है। इसी बीच गाजीपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-24 (एनएच-24) पर भारी जलभराव होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। साथ ही सड़क पर पानी भर जाने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि दिल्ली के कालकाजी इलाके के कश्मीरी लाल ढींगरा मार्ग पर पेड़ गिर जाने की वजह से रूट डायवर्ट किया गया है। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली शहर में पेड़ गिरने की कई मामले सामने आ रहे हैं। फिलहाल इस हादसे में किसी के जान का नुकसान नहीं हुआ है। बता दें राजधानी दिल्ली में बीते तीन दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जहां बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं अब दिल्ली के सड़कों पर पेड़ गिरने की समस्या भी सामने आ रही है। हालाकि ईस्ट आफ कैलाश में स्थित इस्कॉन मंदिर के पास मेन रोड पर एक विशाल पेड़ गिर गया है, जिसके वजह से सुबह से ही यातायात बाधित रहा। बता दें कि राजधानी दिल्ली में अनेकों स्थानों पर जलभराव होने की वजह वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। साथ ही सड़क पर पानी भर जाने के कारण यातायात की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है और कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। इस दौरान डीसीपी ट्रैफिक के. रमेश ने कहा कि लगातार बारिश के कारण NH-24 पर गाज़ीपुर के पास जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते ट्रैफिक का सामान्य संचालन बाधित हुआ है, उन्होंने कहा कि हालात को सामान्य करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) की टीमें संयुक्त रूप से मौके पर मौजूद हैं। साथ ही सड़क से पानी निकालने का कार्य युद्धस्तर से किया जा रहा है। अधिकारियों का प्रयास है कि जल्द-जल्द जलभराव खत्म कर यातायात को सामान्य किया जाएगा।













