Prayagraj : लापता महिला का कंकाल घर से दूर गड्ढे में मिला, बेटे ने जताई हत्या की आशंका

 

  • पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की, 1 को हिरासत में लेकर पूछताछ

भास्कर ब्यूरो

Koranv, Prayagraj : कोरांव थाना क्षेत्र के नेवढ़िया पाल गांव निवासी शांति देवी पाल पत्नी स्व. रामधनी पाल 23 अप्रैल से लापता थीं। परिजनों ने कोरांव थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने 26 अप्रैल 2026 को गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।

शनिवार को गांव से कुछ दूरी पर एक गड्ढे में कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ कुत्ते लगातार उस जगह पर मंडरा रहे थे। शक होने पर लोगों ने खुदाई की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खुदाई कराकर कंकाल बरामद किया।

मृतिका के बेटे मुकेश पाल का आरोप है कि यह कंकाल उनकी मां का है। किसी ने हत्या कर शव को दफन कर दिया है। मुकेश ने कहा कि गुमशुदगी के बाद पुलिस ने समय रहते रुचि नहीं ली। अगर पहले जांच होती तो घटना का खुलासा पहले हो सकता था या मां जीवित मिल सकती थी।

गुमशुदगी पर कार्रवाई न होने से नाराज होकर मुकेश ने 16 मई 2026 को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस कोरांव में जांच अधिकारी के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था। इससे पहले भी तहसील दिवस में शिकायत की गई थी।

पुलिस ने शनिवार शाम को ही कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

एसीपी मेजा प्रयागराज बृजेश पाठक- पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को उठाया गया है सत्यता के आधार पर निष्पक्ष कार्यवाही की जाएगीं

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment