
नागौर (राजस्थान). यहां चोरी के आरोप में दो चचेरे भाइयों को बर्बर तरीके से पीटने और गुप्तांग में पेट्रोल डालने का वीडियो सामने आया है। मामला 16 फरवरी का नागौर जिले के पांचौड़ी इलाके का है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित युवक से संपर्क करके बुधवार को सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश जारी है।
काउंटर से चोरी का आरोप लगाकर पीटा
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 फरवरी को चचेरे भाई के साथ बाइक की सर्विस करवाने के लिए करणु गांव में एजेंसी पर गया था। वहां भीव सिंह समेत कई अन्य युवकों ने उस पर काउंटर से चोरी करने का आरोप लगाया। जब उसने मना किया तो वह युवक उसे एजेंसी के पीछे ले गए। वहां बेल्ट और लात-घूसों से उसकी बुरी तरह से पिटाई की। इसके बाद आरोपियों ने पेचकस पर पेट्रोल से भरा कपड़ा लपेट उसके गुप्तांग में डाला। इससे उसे गहरी चोट आई। आरोपियों ने चचेरे भाई के साथ भी मारपीट की।
https://twitter.com/amitmalviya/status/1230354915676934145
अस्पताल में कराया गया भर्ती
करीब डेढ़ घंटे तक मारपीट करने के बाद आरोपियों ने पीड़ित के दो पड़ोसी युवकों को फोन कर बताया कि दोनों को आकर ले जाओ। इसके बाद पीड़ित का बड़ा भाई एजेंसी पहुंचा और दोनों को जख्मी हालत में लाकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी हड़मान, रघुवीर, आईदान, छैल एवं रहमतुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी पांचौड़ी इलाके के ही रहने वाले हैं।
घटना मानवता को शर्मसार करने वाली : सांसद बेनीवाल
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दलित युवकों के साथ मारपीट की घटना को मानवता को शर्मसार करने वाली बताया है। सांसद ने मामले में अजमेर रेंज आईजी संजीव नार्जरी से फोन पर बात की और दोषियों को तत्काल गिरफ्तार की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह किसी पर पेट्रोल डालकर पिटाई करना दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।












NEET पेपर लीक विवाद: दिल्ली में आंदोलन के बाद छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके, गृह मंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा