अय्यर ने फिर दिया PM मोदी पर विवादित बयान, बोली ऐसी बात पार्टी में मचा घमासान

नई दिल्ली : कांग्रेस के नेता  अय्यर ने PM  मोदी को लेकर एक बार फिर से विवादित बयान दिया है. अक्सर भाजपा और पीएम मोदी को लेकर तीखे बयान देने वाले मणिशंकर अय्यर के इस बयान पर भी बवाल मचना तय है. इससे पहले उन्होंने गुजरात चुनाव के समय भी पीएम के खिलाफ अभद्र शब्द इस्तेमाल किए थे. इसके बाद पीएम मोदी ने उनके शब्दों को ही पूरे गुजरात चुनाव के दौरान प्रचार में इस्तेमाल किया था.

अब मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2002 के गुजरात दंगाें को लेकर दिए गए बयान को याद किया है. मणिशंकर अय्यर ने कहा, मैंने नहीं सोचा था कि 2014 से एक सीएम जो मुसलमानों को पिल्ला समझता है, वह पीएम बनेगा. जब उनसे पूछा गया कि आपको उस घटना का दुख है तो उन्होंने कहा था कि एक पिल्ला भी गाड़ी के नीचे आ जाए तो दिल में चोट लगती है.

मैंने सोचा कि जिस आदमी ने ऐसा कहा, जो दंगों के 24 दिन तक मुस्लिमों के कैंप में नहीं गया. अहमदाबाद मस्जिद उस दिन पहुंचा जब पीएम वाजपेयी आए. उस दिन जाना मजबूरी थी. मैंने सोचा ही नहीं था कि ऐसा व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है.

ये पहली बार नहीं है

जब मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है. इससे पहले वह गुजरात चुनाव में उनके खिलाफ टिप्पणी कर चुके हैं. उनकी उस टिप्पणी पर बवाल मचने के बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था. 2014 चुनाव से पहले भी उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि वह कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते. अगर वह चाहें तो कांग्रेस वर्किंग कमेटी में आकर चाय बेच सकते हैं.

 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

73 + = 76
Powered by MathCaptcha