यूपी के कानपुर में 45 और मिले कोरोना पॉजिटव मरीज, संख्या हुई 1460

यूपी के कानपुर में 45 और मिले कोरोना पॉजिटव मरीज, संख्या हुई 1460

  • 66 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हो चुकी है मौत
  • जनपद में 398 एक्टिव मरीजों का अस्पतालों में चल रहा है इलाज
  • अनलॉक में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ मृतकों की भी बढ़ रही संख्या
  • मंगलवार को पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हैलट अस्पताल में हुई मौत

कानपुर । उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर नगर में मई माह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी हो रही थी। इसको लेकर एक बार ऐसा लगा था कि अब कानपुर में कोरोना संक्रमण की चेन टूट रही है। लेकिन अनलॉक में बराबर कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। सोमवार को भी आयी जांच रिपोर्ट में जनपद में 45 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। वहीं जनपद में अब एक्टिव केसों की संख्या 1460 के सापेक्ष 398 जा पहुंची है और 66 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। लगातार आ रहे कोरोना मरीजों को लेकर स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन तक में बेचैनी बढ़ गयी है और आगे की रणनीति बनाना तेज हो गयी है।

वैश्विक महामारी बना कोरोना वायरस का संक्रमण जनपद में खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है और अब नए इलाकों की ओर रुख करने लगा है। मंगलवार को आयी जांच रिपोर्ट में भी कानपुर में कोरोना के 45 और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। कोरोना पॉजिटिव यह मरीज पाण्डु नगर, गोविन्द नगर, फूलबाग, मनीराम बगिया, बाबूपुरवा, कलेक्टरगंज, कैनाल रोड, दानाखोरी, हरजिन्दर नगर, आवास विकास कल्यानपुर, स्वरूप नगर, एम ब्लाक काकादेव, मेडिकल कालेज, चन्द्र नगर, फाई साहब का हाता, रूमा, राजीव विहार नौबस्ता, दिलदार हाता, आचार्य नगर, टीचर कालोनी घाटमपुर, विश्व बैक बर्रा, लाल बंगला, नेहरू नगर, डिफेन्स कालोनी, टैगोर रोड कैन्ट, गल्ला मण्डी नौबस्ता, कौशलपुरी, किदवई नगर, हंसनगर, रतनलाल नगर, आनन्द बाग, एवं रामादेवी कानपुर नगर के क्षेत्रों से हैं। हालांकि बर्रा जोखिम क्षेत्र (हॉटस्पॉट) की सूची में है और बाकी को भी अब शामिल किया जाएगा। तो वहीं हॉट स्पॉट इलाके का दायरा भी बढ़ा रहा है। ऐसे में जनपद में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 1460 जा पहुंचा। कोरोना पॉजिटिव के केस बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन तक के माथे पर बल ला दिया है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कोविड-19 लैब से जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें 45 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस प्रकार जनपद में अब 398 एक्टिव केस बचे हैं। बताया कि आज भी 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज सही हुए हैं और उनको करतल ध्वनि से विदा कर दिया गया है।

पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई मौत

सीएमओ ने बताया कि आज पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गयी है। बताया कि चकेरी निवासी 58 वर्षीय पुरूष कोरोना के साथ मधुमेह का रोगी था और अर्ध बेहोशी में अस्पताल लाया गया था। किदवई नगर निवासी 73 वर्षीय पुरूष टाइप -2 मधुमेह, हाइपरटेन्शन से पिछले छह वर्ष से ग्रसित था। गोविन्द नगर निवासी 72 वर्षीय पुरूष बुखार, सॉस फूलना, हाइपरटेन्शन, सेप्सिस से पीड़ित था। दानाखोरी निवासी 47 वर्षीय पुरूष टाइप -2 , मधुमेह से पीड़ित था। यह सभी अलग-अलग रोगों के साथ कोरोना पॉजिटिव थे और इलाज के दौरान मौत हो गयी। बताया कि आज 15 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट भी निगेटिव आयी और उन्हे विभिन्न अस्पतालों से करतल ध्वनि के साथ विदा कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...