
एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां पर छोटे-छोटे बच्चे जोकि एलकेजी और यूकेजी में पढ़ते हैं, उनको पाकिस्तान और बांग्लादेश का राष्ट्रगान पढ़ाया जा रहा है! और साथ ही उन बच्चों को राष्ट्रीय चिह्न की भी जानकारी दी जा रही है! यह मामला घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर का है! इस स्कूल में यूकेजी और एलकेजी के बच्चों को अलग-अलग रूप में बाढ़ के साथ-साथ पाकिस्तान एवं बांग्लादेश का राष्ट्रगान को याद करने का टास्क दिया जा रहा है! स्कूल प्रबंधन के इस फैसले पर कई अभिभावकों ने आपत्ति जताई है और बच्चों से अपील की है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश का राष्ट्रगान ना पढ़े!
मालूम हो कि कोरोनावायरस के चलते इस समय सभी स्कूल संस्थान बंद है ऐसे में बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन कराई जा रही है! इसी ऑनलाइन क्लास के दौरान ही बच्चों को यह टास्क दिया जा रहा है! इसी क्रम में 7 एवं 8 जुलाई को एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों को पाकिस्तान एवं बांग्लादेश का राष्ट्रगान एवं राष्ट्र चिह्न के बारे में बताया गया! उन्होंने बच्चों को तीन अलग-अलग ग्रुप में बांट दिया! पहले ग्रुप को तो भारत का राष्ट्रगान याद करने का टास्क दिया गया और वही बाकी दो ग्रुप को बांग्लादेश और पाकिस्तान का राष्ट्रगान याद करने के लिए दिया गया है!
इतना ही नहीं बल्कि बांग्लादेश और पाकिस्तान का राष्ट्रगान आसानी से याद हो सके इसके लिए स्कूल प्रबंधन ने इन दोनों देशों का राष्ट्रगान को पोस्ट भी किया है! इसके साथ साथ यूट्यूब का वीडियो भी शेयर किया है! ताकि बच्चे बांग्लादेश और पाकिस्तान का राष्ट्रगान आसानी से याद कर सके! स्कूल प्रबंधन के आदेश पर शिक्षिका की ओर से दिए गए टास्क पर अब बवाल मच चुका है! जिसके बाद अब स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन उनसे कोई बात नहीं हो पा रही!
शिक्षिका शैला परवीन ने बच्चों को पाकिस्तान एवं बंगलादेश का राष्ट्रगान स्कूल प्रबंधन के निर्देश पर पढ़ाने की बात कही है! शैला परवीन का कहना है कि बच्चों को जो भी कुछ टास्क दिया जाता है वह प्रिंसिपल के आदेश के अनुसार दिया जाता है! हमारा उद्देश्य केवल बच्चों का सामान्य ज्ञान बढ़ाने का था! उन्होंने आगे बताया कि प्रिंसिपल के आदेश के बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश के राष्ट्रगान से जुड़ा टास्क बच्चों से वापस ले लिया गया है! मिली जानकारी के अनुसार, जब यह खबर सोशल मीडिया पर चलने लगी तो उसके बाद कई लोगों का गुस्सा स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भड़क उठा! लोगों ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी की है!













