लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीण, विभाग उदासीन..

नानपारा/बहराइच। विद्युत विभाग की लापरवाही  आम जनता पर दिन व दिन भारी पड़ रही है। गांव से लेकर  शहर तक बिजली की समस्या से लोग जूझ रहे है और बेखबर बिभाग अपने नशे मे चूर है। समुचित बिजली आपूर्ति  के लिए लोग विभाग का चक्कर महीनों से लगाकर थक चुके है।  कई- कई महीनों से गाँवो  मे लो वोल्टेज से उपभोक्ता  परेशान है। एस.डी.ओ. नानपारा  से लेकर जे. ई. सहाबा से कई बार लिखित व फ़ोन पर गुहार  लगाने के बाद भी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी ग्रामीणों की समस्या का निदान तो दूर, बात करना भी मुनासिब नहीं समझ रहे।  समस्या से आजिज आ चुके ग्रामीणों ने अब  धरना प्रदर्शन का मन बनाया है जिससे कुभंकर्णी नींद मे सोए बिभाग की आंखे खुल सके।
बताते चले बीते एक सप्ताह से ऊपर हो चुके बसभरिया,  कलवारी, बरगदहा,  कुतुबुद्दीनपुर सुजौली,  मकनपुर बनकुरी सहित दर्जनों गावों मे लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीण अपनी पीड़ा बया करने-करते थक चुके है।  फिर भी लोकप्रिय योगी के  सरकार मे भी भ्रष्ट व निष्क्रिय हो चुके अधिकारी साफ सुथरी स्वच्छ  क्षवि की सरकार की कार्यप्रणाली को धूमिल करने मे तुले है।  जबकि आमजन के लिए वर्तमान सरकार आये दिन बिजली की समस्याओं के  निजात के लिए  रोज नये नये फारमन जारी कर रही है।  ग्रामीण फ़तेह आलम,  अजित सिँह,  अमित सिंह, राजू,  वकील अहमद,  रजनीश त्रिपाठी   का आरोप है इलाके मे बिजली रोस्टर के  मुताबिक आपूर्ति नहीं की जाती है।  क्षेत्र मे जर्ज़र तारों से बिजली आपूर्ति होने से हलकी फुलकी बारिश व हवाओ की वजह से दो तीन दिनों तक बिजली गायब रहती है।  ऐसे मे सहाबा उपखण्ड पावर हॉउस का क्षेत्र मे बनना मात्र छलावा है

खबरें और भी हैं...