राजस्थान : सियासी संकट के बीच अंताक्षरी खेलते नजर आ रहे कांग्रेस विधायक, VIDEO वायरल

राजस्थान में राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस विधायकों (गहलोत खेमा) को जयपुर के एक होटल में रखा गया है, यहां समय बिता रहे विधायक कसरत तथा आउटडोर गेम के साथ अपना मनोरंजन कर रहे हैं, विधायकों की बाड़ाबंदी के बीच होटल से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कांग्रेस के विधायक सुर से सुर मिलाकर अंताक्षरी खेलते नजर आ रहे हैं, हम होंगे कामयाब… गाने पर विधायकों संग प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी सुर मिला रहे हैं।

video source by news18

सुर साधना
होटल में बंद किये गये विधायक अपने मनोरंजन के लिये अंतारक्षरी खेलते नजर आये, निर्दलीय विधायक संयम लोढा के गाने पर भी प्रभारी अविनाश पांडे तथा दूसरे कांग्रेस विधायकों ने भी खूब सुर मिलाये, होटल में बाड़ाबंदी के बीच कांग्रेस विधायकों का संगीत प्रेम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सचिन पायलट नहीं मान रहे
आपको बता दें कि पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट तथा उनके समर्थकों के बागी तेवर के बाद राजस्थान की गहलोत सरकार पर सियासी संकट आ गया है, सचिन अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री मानने के लिये तैयार नहीं हैं, इसी वजह से विधायकों को होटल में रखा गया है।

बीजेपी नेता से सचिन से की मुलाकात
राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सचिन पायलट ने मुलाकात की है, इस दौरान उपनेता विपक्ष राजेन्द्र राठौड़ समेत सभी कांग्रेस के 19 बागी विधायक भी मौजूद रहे, शनिवार दोपहर बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया था, बताया जा रहा है कि सतीश पूनिया तथा राजेन्द्र राठौड़ संगठन के किसी काम से दिल्ली गये थे, जहां उन्होने सचिन पायलट खेमे से मुलाकात की, पायलट को कांग्रेस पार्टी ने बगावती तेवर के बाद डिप्टी सीएम तथा प्रदेश अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया है, जिसके बाद से कांग्रेस में सियासी भूचाल मचा हुआ है।

खबरें और भी हैं...