
भारत में कोरोना के 12 लाख से ज्यादा मरीज हो गए हैं। कोरोना की रफ्ताए हर रोज बढ़ रही है। आज कोरोना वायरस के अब तक के सबसे ज्यादा रिकार्डतोड़ मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक 24 घंटे में 45,720 नए मरीज मिले हैं और 1129 मरीजों की जान गई है।देश में अभी कोरोना के 12 लाख 38 हजार 635 कंफर्म केस हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार भारत में अभी कोविड-19 के 4,26,167 सक्रिय केस हैं जबकि कोरोना ने अब तक 29,861 लोगों को मौत की नींद सुला दिया वही राहत भरी खबर यह है कि भारत में कोरोना से ठीक होने की संख्या दूसरे देश के बजाय बेहतर है। देश में अभी तक 7,86,606 मरीज कोरोना से रिकवर हो गए हैं।















