महाराष्ट्र में 3 लाख 37 हजार हुई संक्रमितों की संख्या, 1 दिन में सामने आए 9617 नए केस

हाराष्ट्र में आज संक्रमण के 9615 नए मामले सामने आए और 278 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3,57,117 हो गई है। इनमें 1,99,967 लोग ठीक हो चुके हैं और 13132 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 12,87,945 हो गई है। जिनमें से 4,40,135 सक्रिय मामले हैं, 8,17,209 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 30,601 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई में शुरू होगी ‘जंबो टेस्टिंग’
मुंबई में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका(बीएमसी) ‘जंबो टेस्टिंग’ की शुरुआत कर रही है। इसके तहत पुलिस, हेल्थकेयर वर्कर्स सहित कोरोना से बचाव के लिए काम करने वाले तमाम फ्रंट लाइन वॉरियर्स का टेस्ट किया जाएगा।

मुंबई में औसतन 5-6 हजार के बीच टेस्टिंग रोज हो रही है। एंटीजन टेस्टिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। फिलहाल, एंटीजन टेस्टिंग केवल कोरोना केयर सेंटर में जाने वाले लोगों का किया जा रहा है, लेकिन इसे और बढ़ाने के लिए बीएमसी ने अब हेल्थ वर्कर्स को भी इसके तहत शामिल करने का फैसला लिया है। इससे रोजाना करीब 3 हजार अतिरिक्त टेस्टिंग महानगर में बढ़ सकती है।

नागपुर में 25 और 26 जुलाई को जनता कर्फ्यू का ऐलान

कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना प्रभावित जिलों में लॉकडाउन या जनता कर्फ्यू लगाया जा रहा है। नागपुर जिले में शनिवार 25 जुलाई व रविवार 26 जुलाई को जनता कर्फ्यू लगाने का ऐलान मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे व महापौर संदीप जोशी ने किया है। मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे ने बताया कि 25 और 26 जुलाई को नागपुर शहर में ‘जनता कर्फ्यू’ लगाया जा रहा है। इस जनता कर्फ्यू के दौरान केवल आवश्यक सेवाओं के संचालन की अनुमति दी गई है। जिसमें स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समेत अन्‍य आवश्यक एवं इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।

अब तक 9,371 एंटीजन टेस्टिंग
बीएमसी स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, उत्तर मुंबई में अब तक 9371 लोगों की एंटीजन टेस्टिंग के जरिए कोरोना की जांच की गई है। इनमें से 1214 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। औसत देखें तो 13 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट है। मुंबई में टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाने के लिए बीएमसी ने 1 लाख एंटीजन टेस्टिंग किट खरीदी हैं।

आवासीय परिसरों में सामने आ रहे मामले
ठाणे जिले में कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच ठाणे महानगर पालिका के आयुक्त डॉ विपिन शर्मा ने कहा कि संक्रमण के नए मामले झुग्गियों में नहीं, बल्कि आवासीय परिसरों में सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को ठाणे जिले में संक्रमण के 1,718 मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 73,922 हो गई। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2,053 हो गई है।

खबरें और भी हैं...