OMG, एसपी के जूते में छिपा था जहरीला सांप, मोजे निकालते समय किया हमला, फिर..

नई दिल्ली। बारिश होने से गर्मी से राहत तो जरूर मिलती है लेकिन कई परेशानियां भी लेकर आती है। बारिश के चलते जहरीले जानवर (Poisonous animals) बाहर निकल आते हैं और ऐसी जगह छिप जाते हैं कि जान पर आ पड़े। कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के पन्ना (Panna of Madhya Pradesh) से सामने आया है।

दरअसल, जिले के एसपी मयंक अवस्थी (SP Mayank Awasthi) के जूते में एक जहरीला सांप छिपकर बैठ गया था। SP साहब जब जूते पहनने के लिए से मोजा निकाला तो सांप उनके हाथ से टच हो गया। इसके बाद वे तुरंत सतर्क हो गए। उनकी सतर्कता की वजह से सांप उन्हें डस नहीं पाया।

लेकिन एहतियात के तौर पर वे जबलपुर (Jabalpur) चले। जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें पूरी तरह स्वस्थ बताया। SP की जांच करने वाले डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने ने सांप को छू लिया था, ऐसे में उन्हें शक था कि कहीं सांप ने उन्हें काटा तो नहीं है लेकिन जांच में ऐसा नहीं पाया गया।

एक सिपाही ने बताया कि एसपी मयंक अवस्थी (SP Mayank Awasthi) अपने बंगले से दफ्तर जाने के लिए जूते पहन रहे थे। अभी वेजूते से मोजे निकाल रहे थे तभी उन्हें जूते के भीतर किसी चीज का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने जूता फेक दिया।

थोड़ी देर बात उन्होंने जूते को गौर से देखा तो उसमें जहरीला सांप दिखाई दिया। जूते में सांप देख कर उनके होश उड़ गए। फिर वे सीधे अस्पताल गए। यहां उनका पूरा चेकअप किया गया तो सांप के डसने का कोई निशान नहीं मिला लेकिन उनकी उंगली में हल्की सूजन थी।

खबरें और भी हैं...