महेंद्र सिंह धोनी ने लिया क्रिकेट से संन्यास, सचिन ने लिखा-  ‘भारतीय क्रिकेट में आपका अत्यधिक योगदान है

नई दिल्ली: 

भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) के इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह (Mahendra Singh Dhoni) धोनी ने खेल से संन्यास (Retirement) लेने की घोषणा कर दी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए रिटायरमेंट लेने की मंशा जाहिर की. उन्होंने लिखा कि “आपके प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मुझे 1929 (शाम 7:29) बजे से मुझे सेवानिवृत्त मानें.” इसके साथ उन्होंने अपने बेहद सफल क्रिकेट कैरियर को समाप्त किया जिसमें उन्होंने भारतीय टीम को दो विश्व कप में जीत दिलाई. जैसे ही उन्होंने खबर ब्रेक की, ट्विटर पर लाखों प्रशंसकों ने इस महान विकेटकीपर और बल्लेबाज के लिए अपना प्यार और सम्मान जाहिर करना शुरू कर दिया.

सचिन तेंदुलकर ने लिखा ‘भारतीय क्रिकेट में आपका अत्यधिक योगदान है. 2011 का विश्व कप आपके साथ जीतना मेरे जीवन का सबसे अच्छा क्षण रहा. आपको और आपके परिवार को आपकी दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं.’

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लिखा ‘आपके जादू के लिए शुक्रिया एमएस धोनी.’   

हेलीकॉप्टर शॉट के लिए जाने जाने वाले गैर पारंपरिक बल्लेबाज एमएस धोनी 2004-2005 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के साथ भारतीय टीम का हिस्सा बने थे. सीरीज में औसत प्रदर्शन के बावजूद उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए फिर चुना गया. विशाखापट्टनम में पाकिस्तान के खिलाफ अपने दूसरे एक दिवसीय मैच में उन्होंने 148 रनों की तूफानी पारी खेलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर आने की घोषणा कर दी थी. 

इस 39 वर्षीय विकेटकीपर और बल्लेबाज ने 2014 में टेस्ट मैच से विदा ले ली थी. पिछले साल विश्व कप में न्यूजीलैंड के हाथों भारत के सेमीफाइनल में हारने के बाद से वे आराम कर रहे थे.

खबरें और भी हैं...